मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडवोकेट योगिता भयाना ने की CBI जांच और गिरफ्तारी की मांग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 2:06 पूर्वाह्न

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर की और से VIP का नाम उजागर करने के बाद उत्तराखंड की सियासत में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस, यूकेडी समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए हैं और मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, रेप पीड़िताओं के लिए काम करने वाली जानी-मानी समाजसेवी योगिता भयाना ने भी इस केस में एंट्री कर ली है। देहरादून पहुंचकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में CBI जांच, आरोपी भाजपा नेताओं के इस्तीफे और उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग की है।

योगिता भयाना ने कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में वनंतरा रिसॉर्ट पर घटना के बाद बुलडोजर चलवाने वाली यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, “यह मेरी पहली मांग है कि सबूत मिटाने वाली रेनू बिष्ट को गिरफ्तार किया जाए। सरकार को आगे आकर इस मामले में आश्वासन देना चाहिए और CBI जांच करानी चाहिए।” योगिता ने अफसोस जताया कि VIP का नाम सामने आने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है कि निष्पक्ष जांच होगी।

समाजसेवी ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा, “कानून के मुताबिक, जब किसी व्यक्ति का नाम आरोपी के रूप में घिरता है, तो पहले उसकी गिरफ्तारी होती है और फिर जांच। इसलिए उर्मिला सनावर ने जिस VIP का नाम बताया है, उसकी गिरफ्तारी भी जल्द होनी चाहिए।” साथ ही, उन्होंने VIP का नाम उजागर करने वाली उर्मिला सनावर की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। योगिता भयाना ने इस मामले को महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई से जोड़ते हुए कहा कि सरकार की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है।

यह केस 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या से जुड़ा है, जिसमें पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत अन्य को दोषी ठहराया गया था। लेकिन हाल में उर्मिला सनावर के खुलासे ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा सरकार आरोपियों को बचा रही है। मामले की CBI जांच की मांग तेज हो गई है, जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह विवाद उत्तराखंड की राजनीति को नई दिशा दे सकता है, जहां महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
  • जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
  • धामी का दमदार नेतृत्व : संकट आया, सरकार मैदान में उतरी और 12 घंटे में लौट आई रफ्तार, नंदा की चौकी में सड़क धंसने के बाद रिकॉर्ड समय में बहाल हुआ यातायात
  • मुश्किलें रुकीं…क्योंकि धामी नहीं रुके, नंदा की चौकी में सड़क धंसने के बाद 12 घंटे के रिकॉर्ड समय में बहाल हुआ यातायात
  • जब संकट आया, सबसे आगे खड़े मिले सीएम धामी, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
  • टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने लिया संज्ञान, कहा – पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित
  • भारत को इलेक्ट्रिक कार निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की तैयारी, राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया मुद्दा
  • नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित, एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय बोले जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
  • कांवड़ मेला-2026 : छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, नीलकंठ यात्रा मार्ग के 18 शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.