शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर, 338 नए मरीज, 32 ICU में भर्ती

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 1:55 पूर्वाह्न

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैली जलजनित बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक ही दिन में 338 नए मरीज सामने आए, जिन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत थी। स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में सुबह से देर रात तक मरीजों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी प्रभावित हैं, कई परिवारों में तो सभी सदस्य बीमार हो गए। इलाके में आक्रोश पसरा हुआ है, लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक करीब 2800 मरीज सामने आ चुके हैं। कुल 272 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 71 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 201 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 32 की हालत गंभीर होने से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। गुरुवार को 1714 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 8571 लोगों की जांच हुई और 338 नए मामलों का पता चला। इन सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।

भागीरथपुरा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का तांता लगा रहा। अधिकांश शिकायतें उल्टी-दस्त की हैं। रहवासियों में दहशत है, कई लोग सरकारी टैंकरों के पानी से भी परहेज कर रहे हैं और महंगे आरओ पानी का इंतजाम कर रहे हैं। लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पाइपलाइन लीकेज के कारण सीवेज का गंदा पानी पीने की लाइन में मिल गया, जिससे यह संकट पैदा हुआ। जोन नंबर पांच में जल संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आई हैं।

प्रशासन ने राहत के लिए पानी के टैंकर भेजे हैं, लेकिन लोग सतर्क हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 21 टीमें गठित की हैं, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। ये टीमें घर-घर जाकर उबला पानी पीने, बाहर का भोजन न खाने और साफ-सफाई की सलाह दे रही हैं। इंदौर-311 हेल्पलाइन पर जल शिकायतें बढ़ गई हैं। यह संकट ‘स्वच्छ शहर’ की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन अलर्ट है, लेकिन इलाके में दहशत और आक्रोश बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत और सतर्कता से इस त्रासदी को रोका जा सकता था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.