मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, हाईवे जाम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 12:34 पूर्वाह्न

रामनगर: जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे मोहान रेंज के खाल्यों क्यारी गांव में वन्यजीव के हमले से एक महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को मोहान-रानीखेत स्टेट हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीण हिंसक वन्यजीव को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग पर अड़े हैं। बीती रात भी करीब आठ घंटे तक धरना देने के बाद आक्रोश फिर भड़क उठा।

घटना बुधवार शाम की है। ग्राम पंचायत खाल्यों क्यारी निवासी कुशल सिंह की पत्नी बचुली देवी (उम्र करीब 50 वर्ष) गांव के निकट जंगल में घास काटने गई थीं। कुछ अन्य महिलाएं भी साथ थीं, लेकिन वे थोड़ी दूर थीं। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जंगल में एक चप्पल मिलने से हड़कंप मच गया। देर शाम ग्रामीणों को बचुली देवी का क्षत-विक्षत शव मिला। शरीर का आधा से अधिक हिस्सा गायब था, जिससे बाघ या गुलदार के हमले की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षत-विक्षत शव लेकर मोहान-रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर धरने पर बैठ गए। देर रात डीएफओ दीपक सिंह, वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की। डीएफओ के हिंसक वन्यजीव को पकड़ने के आश्वासन पर मध्यरात्रि करीब दो बजे धरना समाप्त हुआ।

गुरुवार सुबह डीएफओ दीपक सिंह फिर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन्यजीव विशेषज्ञों को बुलाया गया ताकि पगमार्कों से हमलावर की पहचान हो सके। शव पर लगे बालों के नमूने और लार एकत्र कर डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजे जा रहे हैं। हमलावर की पहचान के लिए क्षेत्र में दो बाघ और एक गुलदार के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही 15 ट्रैप कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। जंगल में वनकर्मियों की कॉम्बिंग जारी है।

प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह ने बताया कि ग्रामीण दहशत में हैं और हिंसक वन्यजीव को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग कर रहे हैं। डीएफओ दीपक सिंह, एसडीएम रिंकू बिष्ट और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जिद पर अड़े रहे। हाईवे पर जाम से यातायात प्रभावित हुआ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.