सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : अस्पताल परिसर में गोदाम में लगी भीषण आग, वाहन और सामान जलकर खाक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2025 5:01 अपराह्न

नैनीताल : नैनीताल शहर में बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब जिला अस्पताल बीडी पांडे के परिसर में स्थित आउट हाउस के पुराने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया और इसके साथ ही करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर राख हो गए। गनीमत रही कि समय पर सूचना मिलने से दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, नहीं तो अस्पताल और आसपास की घनी आबादी को बड़ा खतरा हो सकता था।

सूत्रों के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम के मौके पर पहुंचने तक गोदाम में रखा पुराना सामान और पार्क किए गए तीन स्कूटी व तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुके थे। आग की चपेट में अस्पताल परिसर का आउट हाउस क्षेत्र आया, जो मुख्य अस्पताल भवन के ठीक सामने स्थित है। बगल में घनी बस्ती होने से आग फैलने का खतरा अधिक था, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

 
 
तीन महीनों में आग की तीसरी बड़ी घटना

नैनीताल में आग लगने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बड़ी आगजनी की घटना है। इससे पहले ओल्ड लंदन हाउस क्षेत्र में एक घर में आग लगने से पूरा मकान जल गया और एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई थी। दूसरी घटना सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई, जहां स्कूल भवन खाक हो गया और प्रधानाचार्य सहित उनके परिवार की जान बाल-बाल बची। अब अस्पताल परिसर में यह घटना सामने आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों में हीटर और विद्युत उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन से अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग उठ रही है। घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने आग से मुख्य भवन को कोई नुकसान नहीं होने की पुष्टि की है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.