रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का समापन, 13 जिलों के 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विजेताओं को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 2:25 पूर्वाह्न
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार स्थित एस.जी. गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार जैसे छोटे शहर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन होना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों से कुल 180 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के दौरान 13 भार वर्गों में बालिकाओं तथा 13 भार वर्गों में बालकों के उच्च स्तरीय मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपने तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं सहनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के विजेता

  • (44–46 किग्रा) – नेहा वल्दिया, चंपावत
  • (46–48 किग्रा) – नेहा वल्दिया, चंपावत
  • (48–50 किग्रा) – गोदावरी, पिथौरागढ़
  • (50–52 किग्रा) – तरुणाक्षी दिगारी, चंपावत
  • (52–54 किग्रा) – दिया कठैत, पिथौरागढ़
  • (54–57 किग्रा) – भूमिका, बागेश्वर
  • (57–60 किग्रा) – कशिश, नैनीताल
  • (60–63 किग्रा) – दीक्षा, नैनीताल
  • (63–66 किग्रा) – रिया जोशी, पिथौरागढ़
  • (66–70 किग्रा) – रिया तोलिया, पिथौरागढ़
  • इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन का खिताब हासिल किया।

बालक वर्ग के विजेता

  • (44–46 किग्रा) – धर्मेंद्र, पौड़ी
  • (46–48 किग्रा) – करण, पिथौरागढ़
  • (48–50 किग्रा) – विशाल, पौड़ी
  • (50–52 किग्रा) – अंशवीर, पौड़ी
  • (52–54 किग्रा) – अभिषेक, पौड़ी
  • (54–57 किग्रा) – लक्की, पौड़ी
  • (57–60 किग्रा) – प्रत्यूष, पौड़ी
  • (60–63 किग्रा) – कृष, काशीपुर
  • (63–66 किग्रा) – नैतिक, देहरादून
  • (66–70 किग्रा) – योगेन्द्र, उधम सिंह नगर
  • (70–75 किग्रा) – हर्षित, टनकपुर
  • (75–80 किग्रा) – अंश, काशीपुर
  • (80+ किग्रा) – नीरज सिंह, नैनीताल
  • इन खिलाड़ियों ने कड़े फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आयोजक मंडल, निर्णायकगण, कोचों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने विधायक प्रतिनिधि कोटद्वार कमल नेगी का भी समस्त बॉक्सिंग एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड घनश्याम पुनिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी द्वारा अपने कार्यकाल में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड पुलिस कोटे के अंतर्गत तत्काल नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में ऐसे 64 खिलाड़ी कार्यरत हैं, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित घनश्याम श्यामपुरिया, विशाल गर्ग, बॉक्सिंग  संघ अध्यक्ष मुखर्जी  निर्वाण,  मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, जयवीर नौटियाल, गोपाल खोलिया, डीएस भट्ट, बीएस रावत रितेश अधिकारी, कमल नेगी नवीन टम्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी अध्यक्ष बॉक्सिंग संघ पौड़ी रितेश अधिकारी,  पार्षद जयदीप नौटियाल उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.