मंगलवार, दिसम्बर 30, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सौ करोड़ लागत से मुक्तेश्वर में स्थापित होगा क्लीन प्लांट सेंटर – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 1:31 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में काश्तकारों के लिए 100 करोड़ की लागत से मुक्तेश्वर में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा। उनका कहना था कि उत्तराखंड की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए कृषि क्षेत्र में क्रांति लाई जाएगी।चमोली जिले के गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के उच्च प्रजाति के फलों के पौध उपलब्ध कराने के लिए सरकार जोरदार प्रयास कर रही है। इसके लिए 100 करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड कृषि, पशुपालन व औद्यानिकी के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में सुमार हो गया है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार के वैज्ञानिकों की टीम गठित कर कम खेती में अधिक उपज तैयार करने के लिए 5 साल का रोड़ मैप तैयार कर रही है।

कहा कि इंटीग्रेटेड खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। बंदरों, सुअरों व भालुओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए घेरबाड़ के लिए 90 करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बागवानी मामले में देश की राजधानी बनाने की पहल होगी। जड़ी बूटी की पैदावार बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास होंगे। उत्तराखंड की जड़ी बूटियां दुनिया को रोग मुक्त कर रही है। लखपती दीदी की अवधारणा को साकार रूप  दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र की लखपती दीदी अभियान से महिलाओं को जोड़ा जाएगा और किसी भी बहन को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा। राज्य की जरूरत के अनुसार योजना तैयार कर केंद्र धनराशि को मंजूरी प्रदान करेगा। जमीन कम होने पर भी उत्पादन बढ़ाने को उन्होंने राज्य की शानदार पहल बताया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने भारत सरकार द्वारा नई बनाई गई जी-राम-जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पहले इस योजना में 88 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाता था। अब  इसे बढा कर 151 हजार करोड़ से अधिक रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस छाती पीठ रही है कि मनरेगा योजना बंद कर दी गई है। पहले इस योजना में विसंगति के साथ ही कई कमियां थी। अब इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। इसके तहत रोजगार के दिन भी बढ़ा दिए गए हैं। अब ग्राम पंचायतों के आधार पर योजनाएं चलाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में  309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228 किमी ग्रामीण सड़कों के 1706 करोड़ रुपए को की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। न्यूजीलैंड के साथ कीवी की पैदावार बढ़ाने के लिए एक्सीलेंट सेंटर बनाने के लिए करार किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड कृषि, पशुपालन व औद्यानिकी के क्षेत्र दिनों दिन प्रगति कर रहा है। माल्टा को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। 115 करोड़ की लागत से 350 पाली हाउस का निर्माण किया जा चुका है। गेहूं पर 20 तथा गन्ने की फसल पर 30 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी,  थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, गौचर के पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, दायित्वधारी रमेश गड़िया, बलवीर घुनियाल व हरक सिंह नेगी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, तहसीलदार सुधा डोभाल आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सर्वप्रथम बद्री गाय की पूजा करने के बाद कृषि व उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के बाद प्रगतिशील काश्तकारों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर कई प्रगतिशील काश्तकारों को सम्मानित भी किया गया। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम अंशुल सिंह ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र में दवाओं की स्थिति का लिया जायजा, दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की
  • कोटद्वार में 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का समापन, 13 जिलों के 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विजेताओं को किया सम्मानित
  • एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने रिजिड एवं फ्लेक्सिबल ब्रोन्कोस्कोपी कर निकाली बच्चे की श्वास नली से पिन, टाॅफी की जगह गलती से निगल ली थी पिन
  • आईआईटी रुड़की में 1975 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन, ₹45 लाख के सहयोग से संस्थान विकास को नई गति
  • सतत विकास के लिए विज्ञान आधारित समाधान आवश्यक – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता, एंजेल के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन
  • सौ करोड़ लागत से मुक्तेश्वर में स्थापित होगा क्लीन प्लांट सेंटर – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला, चौखुटिया बना उप जिला चिकित्सालय केंद्र, प्रारम्भिक निर्माण कार्यों के लिये 25 लाख की धनराशि अवमुक्त, 20 चिकित्सकों सहित 53 पदों का सृजन
  • जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित; 144 कैंप, 52 हजार से ज्यादा लाभार्थी – उत्तराखंड में सुशासन का मॉडल
  • ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज का द्विदिवसीय वार्षिक अधिवेशन 28–29 नवंबर 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.