बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सांसद खेल महोत्सव बना गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं का मंच – सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2025 5:39 अपराह्न
  • सासंद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम  रोशनाबाद खेल स्टेडियम में संपन्न हुआ
हरिद्वार : सासंद खेल महोत्सव 2025  समापन के अवसर पर हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सासंद खेल महोत्सव का वर्चुअल (लाइव) माध्यम से संबोधन सुना गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सासंद लोकसभा हरिद्वार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि  सासंद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से समापन के अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ खेल महोत्सव आज केवल एक आयोजन नहीं बल्कि गांव गांव से खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त माध्यम बन चुका है, सासंद खेल महोत्सव ने प्रदेश को युवाओं को एक ऐसा मंच दिया है, जहां से वह जिला स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। यह फिट इंडिया, स्पोर्ट्स इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है। यह ” इसके माध्यम से स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को पुनर्जीवित किया गया है और हर वर्ग के बच्चों को खेल के अवसर मिले हैं।
उन्होंने सासंद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।उन्होंने कहा कि सासंद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा का उचित मंच उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सभी खेल प्रतियोगिता में भागीदारी की गई है, उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहे तथा सकारात्मक दिशा में एवं खेल प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करे, जिससे कि सभी युवाओं स्वस्थ रहे।
उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने वाली बालिकाओं की हौसला हफज़ई करते हुए कहा कि बेटियां आज किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा की जो जिस खेल में रुचि रखते है उसमें कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपने खेल पर घ्यान केन्द्रित करे और खेलों में मेडल लाकर अपने माता पिता तथा जनपद एवं प्रदेश के नाम रोशन करे।
इस अवसर पर हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
सासंद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान पर रही टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मति किया गया।सासंद खेल महोत्सव प्रतियोगिता की ट्रॉफ़ी विधान सभा खानपुर ने अधिक अंक अर्जित करने पर हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में विधान सभा कलियर विधानसभा रही, द्वितीय स्थान पर लक्सर रही।कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लक्सर, द्वितीय स्थान पर हरिद्वार विधान सभा की टीम रही। खो खो बालक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरिद्वार, द्वितीय स्थान रुड़की विधानसभा की टीम रही।खो खो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्वालापुर, द्वितीय स्थान पर लक्सर विधानसभा की टीम रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रानीपुर, द्वितीय हरिद्वार विधानसभा की टीम रही। वालीबॉल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर खानपुर, द्वितीय स्थान पर झबरेड़ा रहा। पिट्टू बालक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूड़की, द्वितीय स्थान पर कलियर विधानसभा की टीम रही। पिट्टू बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खानपुर, द्वितीय स्थान पर रानीपुर विधानसभा की टीम रही। रस्साकस्सी बालक वर्ग में वर्ग में प्रथम स्थान मंगलौर, द्वितीय स्थान पर खानपुर विधानसभा की टीम रही। रस्साकस्सी बालिका वर्ग में वर्ग में प्रथम स्थान झबरेड़ा, द्वितीय स्थान पर रानीपुर विधानसभा की टीम रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक/वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार द्वारा किया गया। 
इस दौरान राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी, मेयर हरिद्वार किरन जैसल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री सुनील सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की मधु सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल, सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी, उपाध्यक्ष भाजपा लव शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौहान, महामंत्री भाजपा हीरा सिंह बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के कोच, जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

 

1 of 23
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

23.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.