बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी को नया नेतृत्व, अरविंद बुटोला अध्यक्ष व अनिल बिष्ट महासचिव निर्वाचित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2025 2:52 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन के नेतृत्व में केंद्रीय औषधि भंडार के नवनिर्मित भवन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कराया गया।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (पादप औषधि बोर्ड) प्रताप पंवार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, महासचिव रामगोपाल पंवार, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण, मंत्री भूपेंद्र बिष्ट तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के महासचिव गिरीश उनियाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की उपस्थिति से निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।अधिवेशन में जनपद के कुल 225 एनएचएम संविदा कर्मचारियों में से 158 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने संगठन के प्रति उनकी जागरूकता, विश्वास और एकजुटता को दर्शाया।

निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत अरविंद बुटोला को अध्यक्ष, अनिल बिष्ट को महासचिव, आशुतोष पंवार को उपाध्यक्ष तथा धनेश रमोला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त संगठन के 9 अन्य पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया। अधिवेशन के समापन पर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निर्वाचन अधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। यह द्विवार्षिक अधिवेशन उत्तरकाशी जनपद में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.