गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

30 पत्रकारों को जिंदा जलाने का प्रयास दफ्तरों पर लगाई आग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2025 10:05 अपराह्न

ढाका । बांग्लादेश में जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर फैलते ही राजधानी ढाका समेत कई शहरों में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख अखबारों प्रोथोम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों पर हमला बोल दिया, तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस घटना में द डेली स्टार के कम से कम 25 पत्रकार चार घंटे से अधिक समय तक इमारत के अंदर फंस गए, जिन्हें बाद में सेना और फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

 
Bangladesh unrest: Protestors set fire to newspaper offices; Yunus calls for calm | 5 key updates | World News
 

हादी (32 वर्ष) पर 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली चलाई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंगापुर में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही शाहबाग चौराहे पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हो गए और नारे लगाते हुए प्रोथोम आलो के दफ्तर पहुंचे। रात करीब 12 बजे तोड़फोड़ शुरू हुई और इमारत में आग लगा दी गई। इसके बाद भीड़ ने पास ही द डेली स्टार के दफ्तर पर हमला किया।

Bangladesh on edge: Massive protests erupt after Sharif Osman Hadi's death; newspaper offices gutted in fire - The Times of India
 
 

द डेली स्टार की एक रिपोर्टर जायमा इस्लाम ने सोशल मीडिया पर बताया कि इमारत में धुआं इतना ज्यादा था कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था। फायर सर्विस की टीम भीड़ के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। सुबह करीब 4 बजे पत्रकारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों अखबारों के दफ्तरों में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Bangladesh rocked by unrest over death of student leader | Reuters
 

हिंसा अन्य जगहों पर भी फैली। आवामी लीग के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ हुई और आग लगाई गई। कुछ रिपोर्ट्स में भारतीय दूतावास संबंधित स्थानों पर पथराव की भी खबर है।

यूनुस की शांति अपील

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित कर शांति की अपील की। उन्होंने हादी की मौत को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और 20 दिसंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। यूनुस ने कहा, “धैर्य और संयम बनाए रखें। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पेशेवर तरीके से जांच करने दें। सरकार कानून का राज कायम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

हादी जुलाई 2024 के विद्रोह में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नेता थे और फरवरी 2026 के चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने वाले थे। उनकी मौत से बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति फिर से अस्थिर हो गई है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जम्मू-कश्मीर में मानसून का कहर, 3 दिन में 25 की मौत; वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन स्थगित
  • सिक्किम टनल हादसा : मलबे से 12 शव बरामद, 15 मजदूर अब भी टनल में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.