गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर करे कार्य – डी. सेंथिल पाण्डियन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2025 7:42 अपराह्न
  • जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलने के दिए गए निर्देश।
  • केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की गए समीक्षा।
  • जनपद आगमन पर संयुक्त  सचिव का जिलाधिकारी मयूर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत।
हरिद्वार : एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे संयुक्त सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार डी. सेंथिल पाण्डियन  की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की  विभागवार समीक्षा की। बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से  किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरानअधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जानकारी  दी गई। 
बैठक की समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार डी. सेंथिल पाण्डियन ने उपस्थित अधिकारियों के निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है उनको आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करे , जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में  संचालित योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार को कोई समस्या या कठिनाई आ रही है तो उसके समाधान के लिए कारगर उपाय निकला जाए तथा योजनाओं का समय-समय पर भी सक्षम अधिकारियों द्वारा भी मॉनिटरिंग की जाए। 
बैठक में संयुक्त सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षा की, स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश दिए है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और महिलाओं के प्रसव केंदों साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही माइक्रो लेवल पर काम करने के निर्देश दिए, जिससे की बेहतर रिजल्ट आ सके। उन्होंने जनपद में प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव के दौरान हुई डेथ पर एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने बैठक के दौरान बाल विकास की समीक्षा करते हुए बाल विकास अधिकारी से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कुपोषित बच्चों को  कुपोषण से मुक्त करने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए  मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि सीएचआर के माध्यम से जनपद के  स्कूलों में सुधार हो रहा है लेकिन धरातल पर काम कर सुधार लाने के निर्देश दिए, साथ ही छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जिससे वो बार बार पढ़ सके और उसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कृषि, मत्स्, रीप,बैंक आदि से जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली ।
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत बहादराबाद  ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बीडीओ बहादराबाद से जानकारी  लेने के साथ ही यह निर्देश दिए कि जो भी टारगेट दिए गए है उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए । समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि जनपद में  विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों के हौसला अफजाई करते हुए सराहना की तथा आगे भी इसी तरह से कार्य करते हुए योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुंचने को कहा ताकि योजनाओं का लाभ आमजन मानस को उपलब्ध हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि संयुक्त सचिव द्वारा आज की बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिए गये है उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन कराया जायेगा । इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, तकनीकी अधिकारी जल शक्ति अभियान अंजली कुशवाहा, औरंगाबाद प्रधान कमलेश देवी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी ,एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक के पश्चात संयुक्त सचिव द्वारा विकास खण्ड  बहादराबाद के औरंगाबाद में  सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ,उसमें लगाए गए फलदार पेड़ों का प्लांटेशन का निरीक्षण, मनरेगा एवं  सीएसआर के तहत  किए गए कार्यों का निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के तहत नव निर्मित पंप हाउस ओर पानी की टंकी का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
       

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.