गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IPL 2026 मेगा नीलामी : कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, कोलकाता ने 25.20 करोड़ में खरीदा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2025 10:23 अपराह्न

नई दिल्ली। IPL 2026 की मेगा नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर पैसों की बारिश हुई। मात्र 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे ग्रीन को आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत देकर अपने खेमे में शामिल कर लिया। इस कीमत के साथ ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रीन की उपलब्धता को लेकर पहले संशय था कि क्या वह चोट से पूरी तरह उबरने के बाद गेंदबाजी भी कर पाएंगे, लेकिन खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि वह गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट और उपलब्ध हैं। टी-20 क्रिकेट में उपयोगी ऑलराउंडर की कमी के चलते उनकी कीमत में भारी उछाल देखने को मिला।

नीलामी में रोमांचक जंग

  • सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने ग्रीन पर बोली लगाई।
  • इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ा मुकाबला चला।
  • 13.60 करोड़ पर राजस्थान ने हार मान ली।
  • तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने जोरदार एंट्री की और बोली को 20 करोड़ के पार ले गए। यह चेन्नई का किसी खिलाड़ी पर लगाया गया अब तक का सबसे ऊंचा दांव था।
  • अंततः कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ की बोली लगाकर बाजी मार ली।

पिछले दो सीजन में दिखाया दम

2023 में मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा था। उस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 452 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। 2024 में मुंबई ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रेड कर दिया। आरसीबी के लिए उन्होंने 13 मैचों में 255 रन बनाए।

2025 में चोट के कारण वह पूरे सीजन नहीं खेल पाए थे और उनकी गैरमौजूदगी में ही आरसीबी ने खिताब जीता था। चोट से पूर्ण वापसी और गेंदबाजी की पुष्टि ने इस मेगा नीलामी में ग्रीन को कई फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बना दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें भारी कीमत देकर अपनी टीम में एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर जोड़ लिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • पेपर लीक को लेकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-“हमारा समय बर्बाद न करें…
  • देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल,तीर्थाटन प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने पर चर्चा
  • आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
  • हत्या ‘जघन्य अपराध’ की श्रेणी में, किशोरों पर भी वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा : सुप्रीम कोर्ट
  • विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते फायरिंग, एक की मौत, महिला गंभीर
  • IIT रुड़की की सोशल मीडिया एडवाइजरी पर विवाद, कहा- आंदोलन का समर्थन न करें, वायरल होने के बाद दी सफाई
  • जम्मू-कश्मीर में मानसून का कहर, 3 दिन में 25 की मौत; वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन स्थगित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.