गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला पदभार, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2025 12:39 पूर्वाह्न

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर नितिन नबीन का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। अमित शाह और जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया, जिस पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को गुलदस्ते भेंट कर बधाई दी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय को स्वागत बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया था।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी दी थी, जिसके बाद पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर नितिन नबीन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है और वह इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करना उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

45 वर्षीय नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार व पूर्वी भारत से इस पद पर पहुंचने वाले पहले नेता भी हैं।

सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने बिहार और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें यह मुकाम मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही। दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने पटना स्थित महावीर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद अपने पिता, दिवंगत भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल,तीर्थाटन प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने पर चर्चा
  • आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
  • हत्या ‘जघन्य अपराध’ की श्रेणी में, किशोरों पर भी वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा : सुप्रीम कोर्ट
  • विकासनगर में प्रेम प्रसंग के चलते फायरिंग, एक की मौत, महिला गंभीर
  • IIT रुड़की की सोशल मीडिया एडवाइजरी पर विवाद, कहा- आंदोलन का समर्थन न करें, वायरल होने के बाद दी सफाई
  • जम्मू-कश्मीर में मानसून का कहर, 3 दिन में 25 की मौत; वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन स्थगित
  • सिक्किम टनल हादसा : मलबे से 12 शव बरामद, 15 मजदूर अब भी टनल में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.