गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की संस्तुति

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2025 10:38 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परियोजना प्रस्तावों की मंजूरी से लेकर कार्य पूरा होने तक हर चरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विभाग अपनी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें। विशेष रूप से नंदा राजजात यात्रा से जुड़े सभी कार्यों को यात्रा शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समिति ने प्रमुख रूप से निम्नलिखित प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की:

  • पेयजल विभाग की लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना (कुल लागत ₹84.45 करोड़)।
  • रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण (कुल लागत ₹38.58 करोड़)।
  • लोक निर्माण विभाग के नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण (लागत ₹12.89 करोड़)।
  • टनकपुर (चंपावत) में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस एवं कम्युनिटी हॉल निर्माण (कुल लागत ₹14.25 करोड़)।
  • पीएसी बटालियन रुद्रपुर के लिए आरटीसी एवं 188 बेडेड बैरक निर्माण (कुल लागत ₹19.92 करोड़)।
  • देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण (कुल लागत ₹30.35 करोड़)।

इसके अलावा, AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानीय निकायों में पेयजल परियोजनाओं, पार्क विकास तथा जलाशयों के कायाकल्प संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने पार्कों और जलाशयों के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव शैलेश बगौली, श्रीधर बाबू अद्दांकी, विनोद कुमार सुमन, एस.एन. पाण्डेय, युगल किशोर पंत तथा अपर सचिव विनीत कुमार, निवेदिता कुकरेती, विम्मी सचदेव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
  • ज्योतिर्मठ में मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : 31 मार्च तक होंगे पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने दिए निर्देश, होम डिस्ट्रिक्ट वालों को मिलेंगे तीन विकल्प
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक
  • प्रदेश में शहीद द्वार व स्मारकों के लिए बजट जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹192.47 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.