रविवार, दिसम्बर 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छत्रधारी चालदा महासू महाराज हिमाचल के पश्मी गांव में होंगे विराजमान, 2020 में ही मिल गया था संकेत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2025 10:21 अपराह्न

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में इस दिसंबर एक ऐतिहासिक धार्मिक घटना होने जा रही है। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में न्याय के देवता और आस्था के सबसे बड़े प्रतीक माने जाने वाले छत्रधारी चालदा महासू महाराज पहली बार हिमाचल की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। देवता 14 दिसंबर को शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव में नवनिर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

देवयात्रा का सबसे अनोखा हिस्सा यह है कि महासू महाराज उत्तराखंड के दसऊ गांव से लगभग 70 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करते हुए टौंस नदी पार कर हिमाचल में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर को मीनस पुल के रास्ते हिमाचल सीमा में पहुंचकर द्राबिल गांव में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 14 दिसंबर को पश्मी गांव पहुंचकर मंदिर में विधिवत विराजमान होंगे।

पश्मी और घासन गांव के ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों की मेहनत से करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर भव्य महासू मंदिर का निर्माण और जीर्णोद्धार पूरा किया है। पश्मी के 45 और घासन के 15 परिवारों ने चंदा और श्रमदान से यह पुनीत कार्य संपन्न किया। मंदिर की ध्वजा पहले ही स्थापित हो चुकी है, लेकिन कपाट महासू महाराज के आगमन के बाद ही खोले जाएंगे।

इस देव-प्रवास की नींव 2020 में उस समय पड़ी जब लॉकडाउन के दौरान दसऊ गांव से एक विशाल बकरा (घांडुवा) अचानक पश्मी गांव में आकर रुक गया। दो साल तक ग्रामीण इसे सामान्य पशु समझते रहे, लेकिन 2022 में देव वक्ता ने बताया कि यह चालदा महासू का दिव्य दूत है, जो देव-प्रवास से पहले भेजा जाता है। इसके बाद बकरे को पूर्ण सम्मान मिलने लगा और वह आज भी गांव में देव प्रतीक के रूप में मौजूद है।

देवयात्रा के सुचारु संचालन के लिए श्री महासू महाराज सेवा समिति गठित की गई है, जिसमें दिनेश चौहान (बजीर), रघुवीर सिंह (भंडारी) और पंडित आत्माराम शर्मा (मुख्य पुजारी) प्रमुख जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पश्मी गांव में इन दिनों त्योहार सा माहौल है। घर-घर दीपमाला, देव ध्वज और रंग-बिरंगी सजावट की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सदियों बाद मिल रहे इस पुण्य अवसर से पूरा क्षेत्र धन्य हो गया। रोजाना हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हिमाचल और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में बांधने वाला यह दुर्लभ आयोजन दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पीआर विजन–2047 विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका – सीएम धामी
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ
  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच ऑवरऑल चैम्पियन
  • ऋषिकेश की बेटियों ने चमकाया नाम, अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में शानदार प्रदर्शन; किक बॉक्सिंग कोच अनुज गौड़ के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हासिल किए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
  • डीएम सविन बंसल ने राजमार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे की 07 दिन भीतर सफाई करवाकर न्यायालय में पक्ष प्रस्तुत करने के दिए निर्देश; अनुपालन न करने पर स्वत: दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा; भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 6 महीने का होगा कारावास
  • सितारगंज के ललित मोहन जोशी ने फिर से बढाया शहर का मान, इस बार दिल्ली में सम्मानित
  • ऋषिकेश की बेटियों ने चमकाया नाम, अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में शानदार प्रदर्शन; कोच अनुज गौड़ के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हासिल किए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
  • 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस-2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, कहा – पीआर विजन-2047 विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका
  • सुशासन में उत्कृष्टता के लिए IAS बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
  • कृषि और बागवानी को आधुनिक बनाने की दिशा में महानिदेशक वंदना सिंह की पहल, गैर-मौसमी और एग्जॉटिक सब्जियों की खेती के लिए नई तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.