गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस CID ने लाखों की धोखाधड़ी में 07 वर्षों से फरार 50 हजार के ईनामी को मुंबई से किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2025 1:28 पूर्वाह्न
  • धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की गई लाखों की धोखाधड़ी में वांछित ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को उत्तराखण्ड पुलिस सीआईडी ने मुम्बई से किया गिरफ्तार

देहरादून : जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आर.डी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी-ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को कल्याण, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है।\

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत है, जिसकी विवेचना EOW, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग ₹12,26,800/- की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकों-अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी-की संलिप्तता धारा 406, 420, 120B भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई।

विवेचना में उक्त दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ₹50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगण अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी, निवासी ए-1597 1.10 आवास विकास कालोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर उत्तर प्रदेश (मैनेजिंग डॉयरेक्टर) व देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी ए-1508 LIG आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उत्तर प्रदेश (सीईओ) की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतारसी-सुरागसी करते हुए विभिन्न स्थानों टीमें भेजी गयी। दोनों अभियुक्त लगभग 07 वर्षों से फरार चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध कुल 10 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से 09 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए और संभावित स्थानों पर टीमें भेजी गईं।

सीआईडी खंड देहरादून के खंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को 07 दिसम्बर 2025 को कल्याण, मुम्बई से गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय, ठाणे में प्रस्तुत कर ट्रांज़िट रिमाण्ड प्राप्त किया गया है तथा अभियुक्त को आगे की कार्रवाई हेतु हरिद्वार लाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी निवासी – ए-1597, LIG आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) वर्तमान पता – टिटवाला, कल्याण, जिला ठाणे, मुम्बई (महाराष्ट्र)

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल
  • अपर उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही
  • आरक्षी करमवीर सिंह
  • आरक्षी चालक मनोज कुमार

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम, सीमाओं से परे तैयारी, अन्य राज्यों में पहुंचकर मजबूत हो रहा चारधाम यात्रा का हेल्थ नेटवर्क
  • सीवरेज कार्यों के लिए शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक कर लिया जाए पूर्ण – मदन कौशिक
  • अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण
  • कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • कोटद्वार : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले अलर्ट, RBI ने बदले ई-मेंडेट नियम
  • केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
  • तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
  • उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर : इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.