मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में समावेशी शिक्षा और हिमालय संरक्षण की सराहना, धस्माना और डॉ. हसीन हुए शामिल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 6, 2025 11:46 अपराह्न

देहरादून। डालनवाला स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में शनिवार को मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शिरकत की।

डॉ. देवेंद्र भसीन ने अपने संबोधन में ग्रीन फील्ड स्कूल को समावेशी शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य और दिव्यांग बच्चों को एक साथ पढ़ाने-लिखाने व सभी गतिविधियों में शामिल करने का यह मॉडल देहरादून सहित पूरे प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए अनुकरणीय है। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों से अभिभूत डॉ. भसीन ने स्कूल प्रबंधन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत धस्माना ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत “हिमालय बचाओ” नाटिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना, शारदा एवं सहायक नदियों में बढ़ते प्रदूषण, अवैध कटान, ग्लेशियर पिघलने और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे गंभीर मुद्दों को बच्चों ने जिस संवेदनशीलता और तन्मयता से अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उत्तराखंड को एशिया का जल भंडार बताते हुए श्री धस्माना ने इन नदियों के अस्तित्व को बचाने को सभी का परम कर्तव्य बताया।

उन्होंने राज्य स्थापना के 25 वर्ष बाद भी बढ़ते पलायन पर गहरी चिंता जताई और पहाड़ों में खराब स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा का गिरता स्तर और रोजगार के अभाव को पलायन का प्रमुख कारण बताया। धस्माना ने कहा कि पहाड़ों को खाली होने से बचाना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की उपलब्धता को सरल बनाना होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बच्चों के मनमोहक नृत्य और कैटवॉक से हुई, जिसने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने “हिमालय बचाओ” और “पलायन की पीड़ा” जैसे संदेशपरक लघु नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों ने खूब सराहा।

समारोह में स्कूल निदेशक डॉ. अनिल जग्गी एवं प्रधानाचार्या डॉ. रीना जग्गी ने मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र भसीन और विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत धस्माना को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में शुभांग जग्गी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, 324.26 लाख रुपये की लागत से हुआ पांच किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
  • जनता मिलन में 50 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, कहा – शिकायत का समाधान ही जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम
  • कुमाऊं विवि के कुलपति पद की दौड़ में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. केपी सिंह की दावेदारी से चर्चाओं का बाजार गर्म 
  • कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
  • चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 11 टीमों ने जनपदभर के बाजारों में चलाया व्यापक निरीक्षण अभियान, दुकानों में चीनी के स्टॉक की जांच
  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी
  • एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय – डाॅ. धन सिंह रावत
  • रक्षा सूत्र के साथ मजबूत हुआ स्नेह और विश्वास का बंधन, ब्रह्मकुमारी बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को दी अग्रिम रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.