शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बंसल ने कूड़ा निस्तारण में देरी पर पालिका को दी कड़ी चेतावनी; कहा- ट्रामेल मशीनें खरीदें, वरना कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होगा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2025 5:33 अपराह्न
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं-डीएम
  • प्रभावितों को तुरंत मुआवजा करें वितरण; एयरपोर्ट अधिग्रहण प्रक्रिया में लापरवाही क्षम्य नहीं
  • डीएम का सख्त निर्देशः डंपिंग यार्ड में कूडा निस्तारण हेतु नगर पालिका तुरंत खरीदें ट्रामेल व पोकलैंड मशीन, मशीनें क्रय न करने तक पालिका का कोई भी प्रस्ताव नही होगा स्वीकृत।
  • डंपिंग यार्ड टिन शेड से हो कवर, मशीनें और मैनपावर बढ़ाकर तेजी से करे डंप कूडे का निस्तारण
  • विमान, पैसेंजर, आमजन की सुरक्षा हमारा कर्तव्य-डीएम
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण में न सिर्फ राज्य की आय का इजाफा, बल्कि स्थानीय लोगों को नौकरी, रोजगार के साथ वर्ल्ड मैप पर दिखेगी की राज्य की संस्कृति और परंपरा
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की उच्च प्राथमिकता, प्रोजेक्ट में देरी क्षम्य नहीं
  • डोईवाला में डंपिंग यार्ड बदलने की तैयारी, एसडीएम को 07 दिन में नई जगह तय करने के निर्देश
  • नागरिक सुरक्षा सर्वोपरिः जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है।  एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं होगी। प्रभावितों को तुरंत मुआवजा वितरण करें। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में राज्य की आय में तो इजाफा होगा ही, इसके अलावा स्थानीय लोगों को नौकरी, रोजगार के साथ वर्ल्ड मैप पर राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि विमान, पैसेंजर, आमजन की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। डीएम ने डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड में मौजूद कूडा निस्तारण में तेजी लाए। टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। कूडा निस्तारण हेतु ट्रामेल एवं पोकलैंड मशीनें तत्काल खरीदी जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रामेल व पोकलैंड मशीन पालिका द्वारा जब तक क्रय नहीं की जाती है, तब तक पालिका का कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया जाएगा। डंपिग यार्ड को टिन शेड से कवर करें और मैनपावर और मशीनें बढ़ाते हुए तेजी से कूडे का निस्तारण किया जाए। बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा परिचालन क्षेत्र में एकत्रित होने वाले कूड़े का भी नियमित निस्तारण करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट की भी पड़ताल कराकर नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में केशवपुरी में स्थित डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने एसडीएम डोईवाला को डंपिंग यार्ड अन्यत्र शिफ्ट कराने हेतु सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही मौजूद भूमि जिस पर अभी डंपिंग यार्ड स्थित है, उस भूमि की श्रेणी भी बताए। हवाई अड्डा परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति और नाले की सफाई की समस्या पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द काम शुरू करते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास कचरे की डंपिंग, मांस की दुकानें होने, निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की संभावनाए अधिक रहती है। उन्होंने एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में स्थित डंपिंग यार्ड विस्थापन की आवश्यकता और परिसर के बाहर और अंदर की निकासी नाली की क्षमता में विसंगति की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।  

बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, विमानपत्तन निदेशक बीसीएच नेगी, उप महाप्रबंधक अमित जिन्दल, उप महाप्रबंधक अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएल शाह, निरीक्षण सचिन सिंह रावत कुलदीप खत्री आदि उपस्थित थे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.