posted on : जुलाई 25, 2020 5:30 अपराह्न
कालागढ़ (कुमार) : कालागढ़ में इंटर कॉलेज के निकट स्थित सूखास्रोत से लेकर सुरक्षा बैरियर 2/ 6 के बीच तक बाघ का आवागमन देखा गया है। जिसको लेकर नागरिकों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया के बाघ दिखाई देने से इस क्षेत्र में खतरा बढ़ सकता है। सुखास्रोत से हनुमान मंदिर तक बाघ का आवागमन हो रहा है। बाघ से सभी को बच कर रहना चाहिए। देना किसी आवश्यक कार्य के इस क्षेत्र में भ्रमण करना खतरनाक होगा। गश्ती दल ट्रैक्टर ट्राली, हाथी व पैदल सश्स्त्र बाघ की तलाश में लगे हैं। बाघ को शीघ्र ही वनों में खदेड़ दिया जाएगा।




Discussion about this post