गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार के कनखल में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2025 11:09 अपराह्न

हरिद्वार : कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता गांव के पास देर रात उस वक्त दिल दहला देने वाला हादसा हो गया जब दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद एक बाइक ट्रक की चपेट में और दूसरी बस की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे कुचल गया, तो दूसरा बस के नीचे दब गया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

बाकी दोनों घायल बाइक सवारों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। दोनों को उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए देहरादून रेफर किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक और बस दोनों ओवरलोड थे और तेज रफ्तार से आ रहे थे। हादसा होने के बाद दोनों बड़े वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश है। लोग लगातार लापरवाही करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कनखल पुलिस ने दोनों फरार वाहनों (ट्रक व बस) की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.