गुरूवार, नवम्बर 27, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर लाभ, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर जताया आभार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2025 12:03 पूर्वाह्न

देहरादून :  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए 12 साल सेवा से संबंधित आदेश पर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि उपनल कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे। उनकी इस लम्बित मांग पर राज्य सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए कार्मिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के फलस्वरूप, राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि – राज्य सरकार के अधीन विभागों/संस्थानों में उपनल के माध्यम से तैनात ऐसे कार्मिक, जिन्होंने 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूर्ण की है, उन्हें समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर वेतनमान का न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य उपनल कार्मिक, जिन्होंने चरणबद्ध रूप से अपनी सेवाएं पूर्ण की हैं, उन्हें भी जल्द ही समान कार्य-समान वेतन के अनुरूप न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए अत्यंत राहतकारी बताते हुए मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्रों ने ली संवैधानिक मूल्यों की शपथ
  • हरिद्वार : समीर सलेमपुर महदूद में गूंजा स्वच्छता का बिगुल, स्कूलों के सामने से हटा कूड़े का 2 टन का पहाड़
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में संविधान दिवस पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, प्राचार्य ने बताया संविधान का महत्व
  • संविधान की मूल भावना ही एमडीडीए की कार्यसंस्कृति का आधार – बंशीधर तिवारी
  • उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर लाभ, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर जताया आभार
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार में मनाया गया संविधान दिवस
  • गुलदार-बाघ की बढ़ती सक्रियता पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सर्वे कराने के दिए निर्देश
  • प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना संविधान दिवस, 20 लाख से अधिक छात्रों ने एक स्वर में गाया “वंदे मातरम्”, सामुहिक गायन में महानुभाव व जनप्रतिनिधि भी हुये शामिल
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत “सिल्वर एलीफेंट अवार्ड” से सम्मानित, 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान, कहा – स्काउटिंग अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित का मंच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.