गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2025 7:34 अपराह्न

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग : द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली अपने देव निशानों के साथ आज शुक्रवार अपराह्न को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। 18 नवंबर को द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर के कपाट बंद होने के बाद गौंडार, रांसी, तथा गिरिया होते हुए आज श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया इस दौरान 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू हो चुका है।

आज श्री मदहेश्वर जी की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी तथा ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की तथा श्री मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढाया।इस दौरान श्रद्धालुओं, पुजारियों और स्थानीय जनता ने फूल वर्षा की। सेना के बैंड सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के बीच भव्य स्वागत किया। देव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इसी के साथ शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई। डोली के उखीमठ आगमन पर श्रद्धालुओं में उल्लासपूर्वक जय श्री मदमहेश्वर और हर-हर महादेव के जयघोष किये। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मेला अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण सहित जनप्रतिनिधियों पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों ने डोली की अगवानी की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री मदमहेश्वर की कृपा से सुख-समृद्धि, बनी रहे। उन्होंने कहा कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारनाथ धाम एवं श्री मदमहेश्वर जी की शीतकालीन पूजायें उत्साह पूर्वक आयोजित की जायेगी। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के शीतकालीन प्रवास पहुंचने पर प्रसन्नता जताई।

श्री मदमहेश्वर जी की डोली यात्रा के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुजनों तथा तीर्थयात्रियों ने देव डोली के दर्शन किये।ग्रामीण मार्गों में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।इस अवसर पर दायित्व धारी चंडी प्रसाद भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, डा. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, पुजारी शिवलिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, प्रेम सिंह रावत, दीपक पंवार, ललित त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.