बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पाला, शीतलहर और बर्फबारी के कारण प्रभावित न हो जनजीवन – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2025 1:28 पूर्वाह्न
  • जिलाधिकारी ने शीत ऋतु में जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया, संबंधित विभागों को दिये निर्देश

पौड़ी : जिला प्रशासन ने शीत ऋतु में होने वाली शीतलहरी, पाला और बर्फबारी से जनजीवन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरने से दुर्घटनाओं की सम्भावना और बर्फबारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों एवं नगर निकायों को असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टेशन, चौराहों, पड़ावों आदि पर अलाव जलाने तथा निःशुल्क कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध में दैनिक जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अलाव एवं कंबल वितरण की जियोटैग फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों में पेयजल, बिजली, बिस्तर, शौचालय और सफाई की संपूर्ण व्यवस्था रखने के साथ ही प्रत्येक निकाय को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नगर निकायों को कड़े निर्देश दिए कि शीतलहरी के दौरान व्यक्ति खुले स्थानों पर रात्रि न बिताएं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में आवश्यक मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं का स्वास्थ्य केंद्रों व चिकित्सालयों में पर्याप्त भंडारण रखा जाए तथा आपातकालीन सेवाओं हेतु तैनात चिकित्सकों की अद्यतन सूची नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायी जाय। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पाला प्रभावित मार्गों पर नियमित चूना और नमक का छिड़काव करने तथा बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध सड़कों को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अभियंता और ऑपरेटरों की सूची भी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्थलों में फंसे यात्रियों की सहायता के लिए जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने को कहा। वहीं होटल, होमस्टे और पर्यटक आवास गृह संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति में अतिरिक्त किराया न लें तथा अपने प्रतिष्ठानों में दर सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। वहीं उन्होंने नगर निकायों को अपने क्षेत्र में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय, अलाव और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.