मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लाल किला धमाका मॉड्यूल बेनकाब : नूंह में छापेमारी, डायरियों से ‘ऑपरेशन’ के गुप्त कोड उजागर

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2025 3:30 अपराह्न

मेवात : मेवात के नूंह में अमोनियम नाइट्रेट खरीद नेटवर्क की कड़ियाँ अब तेजी से खुल रही हैं। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार को नूंह में कई फर्टिलाइज़र दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सभी दुकानों की वीडियो बनाकर जम्मू-कश्मीर पुलिस को भेजी, ताकि आरोपी मुजम्मिल उन दुकानों की पहचान कर सके, जहां से उसने और उमर ने फर्टिलाइज़र के नाम पर रासायनिक पदार्थ खरीदे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि लाल किला विस्फोट मामले के आरोपी—डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन—ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे, जिन्हें बाद में उमर को सौंपा गया।

इधर, डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल की डायरियाँ भी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग गई हैं। दो डायरियाँ अलफलाह यूनिवर्सिटी कैंपस से बरामद हुईं—उमर के रूम नंबर 4 और मुजम्मिल के रूम नंबर 13 से। इसके अलावा एक और डायरी धौज में उस कमरे से मिली है, जहाँ से 360 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। यह स्थान यूनिवर्सिटी से महज़ 300 मीटर की दूरी पर है।

पकड़ी गई डायरियों और नोटबुक में कई कोड वर्ड्स मिले हैं, जिनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखों का संदर्भ दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, डायरी में ‘ऑपरेशन’ शब्द का कई बार उपयोग किया गया है, जो जांच एजेंसियों को संभावित बड़ी साजिश की ओर संकेत देता है। जांच एजेंसियां अब इन कोड वर्ड्स और नकद लेन-देन को जोड़कर पूरे मॉड्यूल की परतें खोलने में जुटी हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
  • मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव : पीएम मोदी ने नेतन्याहू और यूएई राष्ट्रपति से की बात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.