सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य स्थापना दिवस पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में चिकित्सा शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2025 5:33 अपराह्न

हरिद्वार : उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती कार्यक्रमों के अंतर्गत ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, हरिद्वार में सांस्कृतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में 3 नवम्बर से 9 नवम्बर तक आयोजित इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है, जहाँ लाभार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, औषध वितरण और पंचकर्म चिकित्सा की जानकारी दी जा रही है। इस शिविर में डॉ. संजय (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. सौरमी (शल्य रोग विशेषज्ञ) और नवीन चंद्र थपलियाल (मुख्य फार्मेसी अधिकारी) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। शिविर का संचालन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश और अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. अतुल नेगी के निर्देशन में किया जा रहा है।

डॉ. सौरमी ने बताया कि यह शिविर केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि “आयुर्वेद की शल्य चिकित्सा, पंचकर्म और योग आधारित पद्धतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं, और जन-जन को समग्र स्वास्थ्य की दिशा दिखा रही हैं।”

मुख्य फार्मेसी अधिकारी नवीन चंद्र थपलियाल ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि आम नागरिक तक आयुर्वेद की सरल, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा पहुँच सके। उन्होंने कहा, “रजत जयंती कार्यक्रमों के अंतर्गत यह शिविर जनता में प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी की स्वास्थ्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है, साथ ही जीवनशैली सुधार और योग परामर्श भी दिया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह आयोजन उत्तराखंड को “आयुष प्रदेश” के रूप में सशक्त पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयुर्वेद एवं आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा कि “आयुष चिकित्सा आज जन-जन तक पहुँच रही है और यह केवल इलाज नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में जनआंदोलन बनती जा रही है। उत्तराखंड में इस दिशा में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.