बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रोजगार मांगने के बजाय रोजागर सृजनकर्ता बने युवा – विधानसभा अध्यक्ष

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2025 12:09 पूर्वाह्न
  • स्थाई रोजगार सृजन-विकसित उत्तराखंड का आधार पर संगोष्ठी

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजन की संस्कृति से जोड़ने की पहल की जा रही है।

भराडीसैण (गैरसैण) स्थित विधान सभा भवन में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में स्थाई रोजगार सृजन-विकसित उत्तराखंड का आधार विषय पर संगोष्ठी में बोलते हुए स्पीकर ने कहा कि यह एक अनूठी, दूरदर्शी और युवा-केंद्रित पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजन की संस्कृति से जोड़ कर व्यावहारिक उद्यमिता के अनुभव से अवगत कराना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल रंग लाएगी। कहा कि उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को भविष्य के लिए ऐसे ही व्यावहारिक मंचों की आवश्यकता है। इससे युवाओं को सिर्फ नौकरी के विकल्पों तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी प्रदेश के युवाओं को नेटवर्किंग, सीख और मार्गदर्शन प्रदान करने का एक बड़ा कदम है। आगे चलकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण में युवा निर्णायक भूमिका का निवर्हन करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद छात्र-छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुई। नंदप्रयाग के जाने-माने लोक कलाकार हरीश भारती द्वारा प्रस्तुत मुखौटा नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उद्घाटन सत्र में कोटद्वार, गैरसैंण एवं कर्णप्रयाग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों का उत्तराखंड विषय पर विचार व्यक्त हुए प्रदेश के भविष्य की संभावनाओं को बड़े आत्मविश्वास और गंभीरता से प्रकट किया।

संगोष्ठी के प्रथम दिन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर्यटन, उद्योग एवं व्यवसाय, तथा कला एवं संस्कृति पर विस्तृत संवाद हुआ। पर्यटन से जुड़े सत्र में यमकेश्वर के अनूप देवरानी (होमस्टे), कोटद्वार के राजीव बिष्ट (नेचर गाइड), ऋषिकेश की मंजू शर्मा (टूर ऑपरेटर) और चकराता के अंकित तोमर (रिसॉर्ट संचालन) ने सहभागियों को बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण स्तंभ बन रहा है। उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित सत्र में रानीखेत की चयनिका बिष्ट (हिल क्राफ्ट), देहरादून के कर्नल विकास गुसाईं (महिला स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार), रुद्रप्रयाग के दीपक सिंह (फूड प्रोसेसिंग) और आईटी क्षेत्र से शौर्य बिष्ट ने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी उद्योग आधारित स्वरोजगार अपनी मजबूत संभावनाएं दिखा रहा है। इसी क्रम में कला एवं संस्कृति पर केंद्रित सत्र में लोक कलाकार हरीश भारती, शिल्पकार दर्शन लाल और वॉल आर्टिस्ट तथा चित्रकार मुकुल बड़ूनी ने बताया कि डिजिटल माध्यमों और पर्यटन के विस्तार ने सांस्कृतिक कला को भी स्थायी रोजगार का नया आधार प्रदान किया है।

पूरे दिन चले इन सत्रों में कर्णप्रयाग, गैरसैंण और कोटद्वार पीजी कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्रों को अपने वास्तविक अनुभवों से अवगत कराते हुए बताया कि कैसे सीमित संसाधनों के बीच भी उत्तराखंड में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हें पहचानकर युवा स्वयं रोजगार की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने भी संगोष्ठी से प्रेरित होकर भविष्य में उद्यमिता और स्वरोजगार को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल, मनीष खण्डूडी  उदित घिल्डियाल , राजीव बिष्ट , डा खुशाल भण्डारी ,  भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, चन्द्रकला तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश थपलियाल ने किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.