बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योजनाओं का लाभार्थियों का मिले लाभ – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2025 2:00 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समाज कल्याण, बाल विकास एवं प्रोबेशन विभागों की समीक्षा बैठक में लाभार्थियों तक अधिकाधिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग एवं प्रोबेशन विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लाभार्थियों को  प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा कार्यों की गुणवत्ता पर चर्चा कर अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों में कराए जा रहे मरम्मत एवं सुधारीकारण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि सभी कार्य तय समय पर और मानक के अनुरूप पूरे किए जाएं। किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करने और जहां आवश्यक हो वहां सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की अद्यतन सूची तैयार कर उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, तथा ऐसे बच्चों को योजनाओं का ग्राउंड स्तर पर प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाए। कहा कि जनपद में जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें  चिन्हित कर संबंधित योजनाओं या सीएसआर के माध्यम से सहायता दी जाए। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनजय लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.