शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 3, 2025 7:57 अपराह्न

दिल्ली : भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में 87 रन की पारी खेली और बाद में गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति ने 10 ओवर में 5 विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप इतिहास में यह भारत का पहला खिताब है। गौरतलब है कि पहला महिला वनडे विश्व कप वर्ष 1973 में खेला गया था।

मैच के बाद शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जबकि दीप्ति शर्मा को उनके पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
  • डीएम गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का दिया भरोसा
  • डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और छात्रसंघ समारोह संपन्न
  • बदरीनाथ धाम में फिर लौटी ठंड, बारिश और हिमपात से बदला मौसम
  • चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा अब तक 3 FIR दर्ज
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.