शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2025 11:33 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मंगलवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर पूरी दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का एहसास कराया।

उन्होंने कहा कि उस दौर में अमेरिकी दबाव और धमकियों के बावजूद इंदिरा जी झुकी नहींं और देशहित को सर्वोपरि रखा। माहरा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा चुनौतियों का सामना साहस और दृढ़ता से किया। जनता के फैसले को सम्मान देते हुए वे दोबारा जनता के बीच लौटीं और अपने संघर्ष के बल पर फिर सत्ता में वापसी की।

सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करण माहरा ने कहा कि पटेल न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे, बल्कि उन्होंने आजाद भारत की एकता की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी, दोनों ही नेता राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक रहे हैं। जहां पटेल ने विविधताओं वाले भारत को एकजुट किया, वहीं इंदिरा गांधी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, जगदीश धीमान, राजेंद्र शाह, डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, गरिमा दसौनी, दिनेश कौशल, डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल बिष्ट, रॉबिन त्यागी, वीरेंद्र भट्ट, मोहन काला, देवेंद्र सिंह, सुशीला बेलवाल शर्मा, कमर सिद्दीकी, आनंद पुंडीर, किशोर उनियाल, कार्तिक बिरला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.