मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राम मंदिर समेत यूपी के धार्मिक स्थलों पर थी हमले की तैयारी, ISI संदिग्ध अदनान की गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2025 10:03 अपराह्न

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी अदनान को गिरफ्तार किया है, जो राम मंदिर सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमले की योजना रच रहा था। भोपाल निवासी इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम दिल्ली पहुंची है और पिछले 48 घंटों से उसके मंसूबों का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। यह गिरफ्तारी एक बड़े आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, खासकर जब 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

अदनान पहले भी आतंकी गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। पिछले साल जून में उसने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर सर्वे के आदेश देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रवि कुमार दीवाकर को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जज की फोटो पोस्ट कर उसने लाल रंग से “काफिर” लिखा और अंग्रेजी में मैसेज दिया, “काफिर का खून हलाल है, उन लोगों के लिए जो दीन के लिए लड़ रहे हैं।” इस धमकी के बाद यूपी एटीएस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार किया था, लेकिन करीब पांच महीने बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। जेल से छूटने के बाद अदनान ने भोपाल में जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश तेज कर दी, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली।

स्पेशल सेल ने अदनान को दिल्ली के सद्दीक नगर से गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी अदनान (भोपाल से) को भी इसी मॉड्यूल से जोड़ा गया है। दोनों संदिग्ध आईएसआईएस के विदेशी हैंडलरों से संपर्क में थे, जो सीरिया-तुर्की सीमा से संचालित हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि अदनान मुस्लिमों और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने को लेकर बेहद नाराज था। सीरिया में बैठे खलीफा द्वारा भेजे गए वीडियो में राम मंदिर समेत यूपी के कई धार्मिक स्थलों का जिक्र था, जो एजेंसियों की चिंता बढ़ा रहा है। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि अदनान कितनी बार यूपी आया, किन शहरों में घूमा और उसके नेटवर्क का दायरा क्या है।

दिल्ली में भी धमाकों की साजिश

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, एक रिस्टवॉच और आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। दोनों संदिग्धों ने आईएसआईएस के प्रति निष्ठा का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये आतंकी दिवाली के दौरान राजधानी के हाई-फुटफॉल एरिया जैसे एक प्रमुख मॉल और पब्लिक पार्क में हमला करने की तैयारी में थे। दोनों ने फिदायीन (सुसाइड) अटैक के लिए ट्रेनिंग ली थी और कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिए उग्रवादी कंटेंट शेयर कर रहे थे।

एटीएस की सतर्कता, सुरक्षा बढ़ी

इस गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। एटीएस अधिकारी लगातार अदनान से यूपी के धार्मिक स्थलों पर हमले की योजनाओं के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साजिश पैन-इंडिया स्तर पर फैली हुई हो सकती है, क्योंकि हाल के महीनों में दिल्ली पुलिस ने अल-कायदा और आईएसआईएस से जुड़े कई मॉड्यूल्स को तोड़ा है। अदनान को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, और जांच आगे बढ़ रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.