सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 3:00 अपराह्न

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सऊदी अरब में हाल ही में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश के रूप में उल्लेख किया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर लिया है, जिसका मतलब है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

सलमान ने क्या कहा?

सऊदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।” इस बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश के रूप में उल्लेख करने पर पाकिस्तान में हंगामा मच गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान ने यह बयान जानबूझकर दिया या अनजाने में। सलमान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बलूच नेताओं ने की तारीफ

बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने सलमान खान के बयान की सराहना की। उन्होंने कहा, “सलमान खान का बलूचिस्तान का उल्लेख छह करोड़ बलूच लोगों के लिए गर्व का क्षण है। यह सांस्कृतिक कूटनीति का शक्तिशाली उदाहरण है, जो बलूचिस्तान को एक अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता दिलाने में मदद कर सकता है।”

बलूचिस्तान में क्यों है तनाव?

बलूचिस्तान, जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और इसका क्षेत्रफल देश का 46% है, लंबे समय से आजादी की मांग को लेकर चर्चा में रहा है। यह प्रांत खनिज संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन आर्थिक रूप से बेहद पिछड़ा है। यहां की लगभग 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है। बलूच नागरिकों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार, विशेष रूप से पंजाब क्षेत्र के मुस्लिम, उनके साथ भेदभाव करते हैं। ग्वादर पोर्ट को चीन को सौंपे जाने और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को कोई लाभ न मिलने के कारण भी असंतोष बढ़ा है।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की हिंसक कार्रवाइयां

  • बलूचिस्तान में आजादी की मांग के साथ-साथ हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। हाल की कुछ प्रमुख घटनाएं:
  • 4 जनवरी 2025: BLA ने हमला कर 43 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की।
  • 1 फरवरी 2025: अर्धसैनिक बलों पर हमले में 18 जवान मारे गए।
  • 12 मार्च 2025: ट्रेन हाइजैक, 200 सैनिकों की मौत।
  • 16 मार्च 2025: बस पर हमले में 90 सैनिक मारे गए।
  • 6 मई 2025: 6 सैनिकों की हत्या।
  • 7 मई 2025: 12 सैनिक मारे गए।

पाकिस्तान का रुख

पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान के बयान को देश की संप्रभुता के खिलाफ माना है। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सलमान को फोर्थ सेड्यूल में शामिल किया है, जिसके तहत उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इस घटना ने भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों को और जटिल कर दिया है। सलमान खान के इस बयान के बाद भारत में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.