बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेले सांस्कृतिक को अक्षुण्ण रखने में होते मददगार – उनियाल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 2:49 अपराह्न

सात दिवसीय पोखरी मेले का हुआ रंगारंग आगाज

पोखरी (चमोली)। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेले सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखने में मददगार होते हैं। पोखरी में सात दिवसीय खादी ग्रामोद्योग, पर्यअन एवं शरदोत्सव मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि काबिना मंत्री उनियाल ने  कहा कि पोखरी क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मेला आपसी मेल जोल बढ़ाने में मददगार तो बनेगा ही अपितु सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती प्रदान करने में भी कारगर साबित होगा। उन्होंने लोगों से जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया।  कहा कि नागनाथ में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय खोलने की मांग को पूरा करने के प्रयास होंगे। इस दौरान उन्होंने नागनाथ में गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने पोखरी मेले के शुभारंभ का न्योता स्वीकार करने पर वन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने इस अवसर पर नागनाथ में प्रभागीय वनाधिकारी का कार्यालय खोले जाने की मांग उठाई। कहा कि इस क्षेत्र के विकास में यह मेला मील का पत्थर साबित होगा। मेले के दौरान विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी और इसमें सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से मेले में प्रतिभाग का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल  ने कैबिनेट मंत्री उनियाल के हाथों पोखरी मेले के शुभारंभ को शानदार पहल बताया। उन्होंने सभी लोगों से मेले को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया। मेले में लगाए गए सरकारी विभागों के स्टालों के जरिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की भी उन्होंने अपील की।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, वत्सला सती भाजपा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, रंजना रावत, गिरीश किमोठी, राजेंद्र असवाल, टीपी सती कुसुम कंडारी, सोनू पन्त, विजय सिमल्टी, ताजबर राणा, मनोज भंडारी संतोष चौधरी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार किशोर रौतेला, पम्मी नवल, उर्मिला नेगी, उपेन्द्र सती, चंद्रप्रकाश कंडारी, प्रेम सिंह चौधरी, भरत नेगी, हरेंद्र नेगी , राजपाल चौधरी, डाक्टर दर्शन नेगी , सीएचसी अधीक्षक डा. प्रियम गुप्ता आदि मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के सम्मान वल्ली, खन्नी, गुनियाला तथा मयाणी की  महिला मंगल दल ने झुमैलो नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को अभिभुत किहया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को शॉल तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मेले में खादी, उद्योग एवं अन्य विभागों के स्टॉल तो लगाए ही गए हैं अपितु बच्चों के लिए चर्खी,  झूले, सर्कस, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरंजक गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था भी की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • डीएम विशाल मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली का किया निरीक्षण, स्कूल द्वारा संचालित चिल्ड्रन बैंक की सराहना की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.