रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव 2025 : नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 3 सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली एक सीट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2025 5:11 अपराह्न

जम्मू-कश्मीर : कश्मीर में को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। चार सीटों के लिए हुए इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक सीट जीतने में कामयाब रही। नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान, जीएस ओबेरॉय (उर्फ शम्मी ओबेरॉय) और सज्जाद किचलू ने जीत हासिल की, वहीं बीजेपी के सतपाल शर्मा ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

पहली बार सिख नेता राज्यसभा में

शम्मी ओबेरॉय जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा पहुंचने वाले पहले सिख नेता बन गए हैं। सज्जाद किचलू को 57 वोट मिले, जिन्होंने बीजेपी के राकेश महाजन को हराया। चौधरी मोहम्मद रमजान ने बीजेपी के अली मोहम्मद मीर को कड़े मुकाबले में मात दी। इस चुनाव में चार क्रॉस वोटिंग की भी खबरें सामने आईं।

370 हटने के बाद पहला राज्यसभा चुनाव

5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद यह पहला राज्यसभा चुनाव था। निर्वाचन आयोग ने चार सीटों के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की थीं। दो सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव हुए, जबकि शेष दो सीटों के लिए एक अधिसूचना के तहत मतदान हुआ।

NC को पीडीपी-कांग्रेस का समर्थन

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने कोषाध्यक्ष जीएस ओबेरॉय और युवा प्रवक्ता इमरान नबी डार को मैदान में उतारा। पीडीपी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन दिया। दोनों पार्टियों ने अपने विधायकों को NC उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया था। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 88 विधायक हैं, जिनमें से NC के नेतृत्व वाले गठबंधन और पीडीपी के पास 57 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के पास 28 विधायक हैं।

बीजेपी की रणनीति

बीजेपी ने तीसरी अधिसूचना के तहत अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख सतपाल शर्मा को रणनीतिक रूप से नामित किया था। हालांकि, NC के मजबूत गठबंधन और समर्थन के सामने बीजेपी केवल एक सीट जीत सकी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.