शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : पिता के पदचिह्नों पर चल रहे अलभ्य और त्रिष्ठव, पारंपरिक लोक संगीत के संरक्षण की ‘जोड़ी’

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 2:17 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है दो युवा भाइयों, अलभ्य और त्रिष्ठव बडोनी ने। शिक्षक पिता गिरीश बडोनी के पदचिह्नों पर चलते हुए ये दोनों भाई आज लोक संगीत को ना केवल जी रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

त्रिष्ठव वर्तमान में एसजीआरआर विश्वविद्यालय से संगीत में एमए कर रहे हैं। उन्होंने प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर की उपाधि प्राप्त की है। वहीं, अलभ्य भी संगीत की शिक्षा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, वे प्रयाग संगीत समिति से तबले में संगीत प्रभाकर कर चुके हैं और फिलहाल डीएवी पीजी कॉलेज से संगीत विषय में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

अलभ्य जहां अपनी मधुर आवाज़ और गायन कला से लोक धुनों में जान डालते हैं, वहीं त्रिष्ठव अपने बाध्ययंत्रों की ताल और लय से हर गीत को और भी सजीव बना देते हैं। दोनों भाइयों की जोड़ी गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों को पारंपरिक रूप में गाने के साथ-साथ आधुनिक प्रस्तुति से भी जोड़ती है, लेकिन दोनों लोक की असल आत्मा से छेड़छाड़ नहीं करते।

दोनों के पिता, गिरीश बडोनी, शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनके वीडियो अक्सर स्कूल के बच्चों के साथ लोकगीत गाते हुए वायरल होते रहते हैं। इसी लोक-संस्कार की विरासत को अलभ्य और त्रिष्ठव ने आगे बढ़ाया है।

आज जब संगीत की दुनिया में ऑटोमेटिक सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ध्वनियों का बोलबाला है, तब इन भाइयों ने पारंपरिक बाध्ययंत्रों को अपना साथी बनाकर अलग राह चुनी है। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। अलभ्य और त्रिष्ठव ने न सिर्फ गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों, बल्कि देश की कई भाषाओं के उन गीतों को भी गाया है जो उत्तराखंड की संवेदना से मेल खाते हैं। उनके प्रयासों ने कई युवाओं को लोक संगीत की ओर प्रेरित किया है।

उनके संगीत में न सिर्फ ठहराव और गहराई दिखाई देती है, बल्कि अपने पिता की संगीत समझ और अनुशासन की झलक भी साफ नजर आती है। इन दोनों भाइयों ने यह साबित किया है कि यदि संकल्प हो, तो परंपरा भी आधुनिकता के बीच अपना सशक्त स्थान बना सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.