मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2025 2:20 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग जल्द ही भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले विभाग को निर्देश दिए थे कि राज्य के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में करियर बना सकें। इसी क्रम में अब 13 जिलों में अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किए जाएंगे।

SOP की मुख्य बातें:

  • प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले युवक-युवती उत्तराखंड राज्य के मूल/स्थायी निवासी हों या फिर राज्य के किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत अथवा सेवारत हों।

  • अभ्यर्थी ने हाईस्कूल परीक्षा में न्यूनतम 45% अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों।

  • अभ्यर्थी की आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

  • प्रशिक्षण हेतु जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

  • चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

  • प्रशिक्षण के दौरान छात्र/छात्रा को खेल किट (टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज़, मौजे) में उपस्थित होना आवश्यक है।

  • अभ्यर्थी के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू या स्थायी अप्राकृतिक निशान नहीं होना चाहिए।

  • प्रशिक्षण केवल खेल स्टेडियम या मैदान में विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक से ही प्राप्त किया जा सकेगा।

यह पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह युवाओं को आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाकर राष्ट्रसेवा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.