शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 20 यात्री झुलसे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2025 7:21 अपराह्न

लखीमपुर खीरी: मैगलगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से सीतापुर जा रही एक डग्गामार स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में सवार करीब 100 यात्रियों में से कई ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए मैगलगंज चौराहे पर रुकी थी। तभी बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा, जो कुछ ही क्षणों में भीषण आग में बदल गया। घटना में करीब 20 यात्री मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन दमकल विभाग की टीम घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।

पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। इस घटना ने क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.