बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अनसूया देवी की रथ डोली गोपीनाथ मंदिर प्रवास पर पहुंची

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2025 12:38 पूर्वाह्न
  • आज बदरीनाथ धाम को रवाना होंगी अनसूया देवी

गोपेश्वर(चमोली)। केदारनाथ धाम से बदरीनाथ धाम को जा रही अनसूया देवी की देवडोली रात्रि प्रवास को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंच गई है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से देवडोली की जोरदार आगवानी की।

बतातें चले कि दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव की अनसूया देवी रथ डोली 51 वर्षों के लंबे अंतराल  के बाद 9 माह की देवरा यात्रा पर निकली है। इसके तहत केदारनाथ धाम की यात्रा से केदार घाटी के त्रिजुगीनारायण, विश्वनाथ मंदिर, कालीमठ तथा विभिन्न गांवों के भ्रमण के बाद सोमवार रात्रि को बामणा बैंड पहुंची। मंगलवार को देवडोली बदरीनाथ धाम की यात्रा को रवाना हुई तो रात्रि प्रवास को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंच गई है। इसके तहत  चाढा से देवडोली गोपीनाथ मंदिर पहुंची तो यहां सैकड़ों भक्तों ने मां अनसूया के जयकारों तथा पुष्प वर्षा के साथ देवडोली का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। इसके साथ ही देवडोली की पूजा अर्चना का दौर भी प्रारंभ हो गया है। यह सिलसिला देर सांय तक चला।

बुधवार को अनसूया देवी की देवडोली पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं आशीष देगी। प्रातः ही देवी बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। गोपेश्वर गांव के ग्रामीणों समेत तमाम श्रद्धालु देवी की आवाभगत में जुटे रहे। इसके चलते गोपेश्वर में भक्तिमय माहौल बना रहा। 51 वर्षो बाद देवडोली की देवरा यात्रा को लेकर हर तरफ उमंग व उल्लास का वातावरण बना हुआ है। पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मां अनसूया देवी बुधवार को भगवान बदरीविशाल से भेंट करेगी। इसके बाद पैनखंडा गांवों में धियाणियों समेत श्रद्धालुओं को मिलकर अपना आशीर्वाद देगी। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलेगा। बताया कि बदरीनाथ धाम से सटे सीमांत गांव माणा पहुंचकर देव डोली जनजाति के लोगों को भी आशीष देगी। इस घंटाकर्ण, भीम पुल तथा सरस्वती नदी की उदगम स्थल भी देव डोली जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.