posted on : अक्टूबर 17, 2025 3:37 अपराह्न
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को इको फ्रेंडली दिवाली पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है इस त्यौहार का मूलसार बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर प्रकाश की विजय है। दिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखो में पोटेशियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोराइड, अल्युमिनियम, लोहे का चूर्ण के रसायन होते हैं, इसलिए हमें पटाखों के इस्तेमाल से बचना चाहिए और पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दिए, फूलों, पत्तियों से घर सजाकर पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनानी चाहिए।
विभाग प्रभारी डॉ राखी डिमरी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है जो हमारे देश की संस्कृति, सामाजिकता और सौहार्द को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है। हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर प्लास्टिक के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए, उसके स्थान पर बायो डिग्रेडेबल प्लेट, कप एवं गिलास का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रिया, द्वितीय स्थान देवाशीष एवं तृतीय स्थान हर्षित वर्मा व वंशिका और चतुर्थ स्थान रोहित कुमार ने प्राप्त किया। एंजेला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ सुमन सिंह राणा, डॉ नीता भट्ट, डॉ श्वेता कुकरेती एवं डॉ श्रुति अग्रवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।




