सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत ने जी-20 डीआरआर बैठक में दिखाई नेतृत्व क्षमता, साझा भविष्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बताया सामूहिक निवेश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2025 2:23 पूर्वाह्न

डॉ. पी.के. मिश्र के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सहयोग से जी-20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह ने केप टाउन में मंत्रिस्तरीय घोषणा को अपनाया

भारत बहु-खतरे की पूर्व चेतावनी प्रणालियों को आगे बढ़ाने, पूर्वानुमानित कार्रवाई के लिए पूर्वानुमानित वित्तपोषण का लाभ उठाने और अनुकूल स्थिति के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. पी.के. मिश्र

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्र ने दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) मंत्रिस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस बैठक में मंत्रियों ने 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर “सभी के लिए अनुकूलता: एकजुटता, समानता और स्थिरता के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सुदृढ़ बनाने” की घोषणा को अपनाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, डॉ. मिश्र ने भारत के इस विश्वास पर बल दिया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण की कोई लागत नहीं है बल्कि यह हमारे साझा भविष्य में एक सामूहिक निवेश है। उन्होंने जी-20 डीआरआर कार्य समूह (2023) के गठन में भारत की अग्रणी भूमिका और बहु-खतरे की प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को आगे बढ़ाने, पूर्वानुमानित कार्रवाई के लिए पूर्वानुमानित वित्तपोषण का लाभ उठाने और अनुकूलता के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) के माध्यम से भारत के नेतृत्व को दोहराया, जिसने 50 देशों को तकनीकी सहायता प्रदान की है।

डॉ. मिश्र ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण एजेंडे के अंतर्गत साझेदारी की भावना को बढ़ावा देने और अफ्रीका के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता की सराहना की। डीआरआर में निवेश के लिए स्वैच्छिक उच्च-स्तरीय सिद्धांतों पर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दौरान, डॉ. मिश्र ने जोखिम सूचना, वित्तपोषण रणनीति, नवाचार और स्थानीय स्तर के निवेश पर आधारित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया। भारत के शासन प्रारूप ने डीआरआर को अपनी राष्ट्रीय अनुकूलन योजना, क्षेत्रीय नीतियों और वित्तपोषण साधनों में अंतर्निहित किया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विकास योजना के प्रत्येक स्तर में अनुकूलता, समावेशिता और स्थिरता समाहित हो।

इस अवसर पर, डॉ. मिश्र ने दक्षिण अफ्रीका के सहकारी शासन और पारंपरिक मामले मंत्री वेलेंकोसिनी हलाबिसा, ऑस्ट्रेलिया की आपातकालीन प्रबंधन मंत्री क्रिस्टी मैकबेन और अन्य जी-20 सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक करते हुए आपदा अनुकूलन की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ. मिश्र ने घरेलू स्तर पर तथा अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से घोषणापत्र की प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.