गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

त्योहारों सीजन पर चमोली फुट पेट्रोलिंग बढ़ाएगी पुलिस – एसपी सर्वेश पंवार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2025 10:11 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने त्यौहारों पर फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी तथा कर्मचारी सम्मेलन में एसपी पंवार ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर सख्ती बरतने पर बल दिया है। उन्होंने भीड़ भाड तथा संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने पर उनका जोर रहा। पूर्व में गठित साम्प्रदायिक घटनाओं का संज्ञान लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर भी उन्होंने फोकस करने पर बल दिया। हेमकुंड साहिब की यात्रा को सफलता पूर्वक संपादित करने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई। मानसून के दौरान थराली व नन्दानगर क्षेत्र में आपदा के दौरान पुलिस द्वारा किए गए त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को भी उन्होंने विशेष रूप से सराहा।

मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए चारधाम यात्रा मार्गों तथा मलबा एकत्रित हुए स्थानों के संबंध में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्ग व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर बल देते हुए उनका कहना था कि यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं का आगमन अधिकाधिक संख्या होने से श्रद्धालुओं की यात्रा सुव्यवस्थित चल सकेगी। 

एसपी पंवार ने क्षेत्राधिकारियों को विवेचना टीम की कार्यक्षमता का नियमित मूल्याकंन करने तथा विवेचना की गुणवत्ता तथा समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ को आगामी दीपावली के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पटाखा बाजार क्षेत्रों में फायर टेन्डर/अग्निशमन उपकरणों को तैनात करने को कहा गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी के चलते तापमान में गिरावट को देखते हुए उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह कर स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने के टिप्स दिए।

इस अवसर पर विगत माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.