मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में MBBS डॉक्टर अधिक, अब PG सीटें बढ़ाने की जरूरत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2025 6:52 अपराह्न

 

देहरादून: उत्तराखंड में MBBS सीटें राज्य की जनसंख्या के मानकों से कहीं अधिक हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। इसी के समाधान के तौर पर अब प्रदेश सरकार की प्राथमिकता PG (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटें बढ़ाने की है। सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को हर वर्ष PG सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजना शुरू कर दिया है।

वर्तमान में उत्तराखंड के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल 1425 सीटें हैं, जो NMC द्वारा मान्य हैं। राज्य में AIIMS ऋषिकेश सहित 6 सरकारी और 4 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

MBBS सीटों की भरमार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

पहले NMC ने 25 लाख की जनसंख्या पर 100 MBBS सीटों का मानक रखा था, जिसे अब घटाकर 10 लाख की आबादी पर 100 सीटें या एक मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है। इस बदलाव के चलते राज्य में MBBS डॉक्टरों की संख्या जरूरत से अधिक हो गई है, लेकिन PG सीटें कम होने से डॉक्टर विशेषज्ञता की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

PG सीटों में भारी कमी

फिलहाल उत्तराखंड के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज—दून, हल्द्वानी और श्रीनगर—में कुल 181 PG सीटें हैं। प्रदेश सरकार अब अल्मोड़ा और हरिद्वार के मेडिकल कॉलेजों में PG पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ-साथ अन्य कॉलेजों में भी PG सीटें बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

केंद्र से कम मिलेगा MBBS सीट बढ़ोतरी का लाभ

हाल ही में केंद्र सरकार ने देशभर में MBBS की 5000 नई सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है, लेकिन उत्तराखंड को इसका बहुत कम लाभ मिलेगा क्योंकि यहां पहले से ही MBBS सीटें भरपूर हैं। इसीलिए राज्य सरकार अब PG सीटें बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

“प्रदेश में MBBS डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए सरकार PG सीटें बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इससे डॉक्टरों को MD/MS की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी।”
—
डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीटें

मेडिकल कॉलेज का नाम

MBBS सीटें

दून मेडिकल कॉलेज

150

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज

150

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज

125

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज

100

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज

100

AIIMS ऋषिकेश

150

हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट

150

सुभारती मेडिकल कॉलेज

50

इंदिरेश अस्पताल

200

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज

150

अब सरकार का लक्ष्य है कि MBBS के बाद PG की पढ़ाई के अवसर प्रदेश में ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उत्तराखंड के डॉक्टर यहीं रहकर विशेषज्ञ बन सकें और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.