बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदादेवी राजजात के निर्माण कार्य समय से करें शुरू – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2025 11:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदादेवी राजजात यात्रा की निर्माण कार्यों को समय से शुरू करने पर जोर दिया है। श्री नंदादेवी राजजात यात्रा तैयारी बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय से शुरू करते हुए किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को यात्रा की तैयारियों को लेकर सप्ताह में एक बार नियमित रूप से बैठक लेते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने आगामी 2026 में आयोजित होने वाली श्री नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए जल संस्थान, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के साथ ही सभी रेखीय विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का चयन करने और स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे समय से निर्माण कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस और उप जिलाधिकारियों को यात्रा पड़ावों पर आवास, पार्किंग, पैदल मार्ग, पेजयल, विद्युत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। यात्रा पड़ावों पर आवश्यकता के अनुसार पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन करने को भी कहा गया।

डीएम तिवारी ने यात्रा में आने वाले यात्रियों के पंजीकरण और ट्रैकिंग की व्यवस्था बनाने, आपदा जैसी स्थिति में भोजन, पेयजल और रेस्क्यू कार्यों के लिए भी योजना तैयार करने की बात कही। उन्होंने यात्रा पड़ावो पर संचार व्यवस्था को देखते हुए सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियों से भी संवांद स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। यात्रा के निर्जन पड़ावों पर सामग्री ढुलान के लिए घोड़े खच्चर की व्यवस्था, यात्रा मार्ग से जुड़े वैकल्पिक पैदल और सड़क मार्गों का चयन, यात्रा मार्ग भी विद्यलायों की सूची तैयार करने, यात्रा के दौरान कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने को कहा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बदरीनाथ वन प्रभागग के डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.