गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मातृभूमि की रक्षा को शास्त्र के साथ शस़्त्र जरूरी – शैलेंद्र

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2025 1:01 पूर्वाह्न
  • बदरीनाथ धाम में आरएसएस स्वयंसेवको का पथ संचलन

गापेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में भारत माता की जय उद्घोष के साथ आरएसएस स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन किया। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने उद्बोधन सत्र में कहा कि मातृ भूमि की रक्षा हेतु शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी हैं। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में स्वयंसेवियों ने पथ संचलन किया। स्वामीनारायण मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन का श्री बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर समापन हुआ। इस दौरान  सभी स्वयंसेवकों ने श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की मन्नते मांगी।

इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने उद्बोधन सत्र में कहा कि विजय दशमी के उपलक्ष्य में देशभर में संघ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने डा हेडगेवार, बाबा साहब देवरस, रज्जू भैया आदि संघ के प्रमुख मार्गदर्शकों का स्मरण करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार तक स्वयंसेवी पहुंचकर युवाओं को शाखाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा हेतु शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी हैं।

उनका कहना था कि  कलियुग में संगठन में ही शक्ति है। आज हमारी सनातन संस्कृति एवं संस्कारों का ही प्रभाव है कि आज विश्व के 60 देशों में संघ की शाखाएं हैं। संघ व्यक्ति केंद्रित नहीं बल्कि सर्वसमावेशी तथा सह अस्तित्व की भावना में विश्वास रखता है। संघ के कार्यकर्ता का जीवन मातृ भूमि के लिए न्यौछावर है। भारतीय सनातन संस्कृति ऋषि मुनियों की विरासत है इसे बचाने का काम संघ का है। बदरीपुरी में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के  सभी दायित्वधारियों ने  संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक यात्रा,  राष्ट्रीय एकता अखंडता,समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक मनोज, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, महात्मा अमित दास जी महाराज, जिला प्रचारक मिथिलेश, अतुल शाह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक तथा तीर्थयात्री और स्थानीय लोग शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.