मंगलवार, जून 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य विभाग के “विभीषण” जल्द होंगे बेनक़ाब, गोपनीय सूचनाएं लीक कर बदनाम करने की रची साज़िश! चंपावत से देहरादून तक हड़कंप, आंतरिक जांच शुरू, रडार पर आधा दर्जन कर्मचारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2025 10:06 अपराह्न
  • स्वास्थ्य विभाग के “विभीषण” जल्द होंगे बेनक़ाब, गोपनीय सूचनाएं लीक कर बदनाम करने की रची साज़िश! 
  • चंपावत से देहरादून तक हड़कंप, विभाग ने शुरू की आंतरिक जांच, आधा दर्जन कर्मचारी रडार पर

देहरादून। उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग हाल के वर्षों में आपदा से लेकर सेवा तक अपने कार्यों से प्रदेशभर में सराहना बटोर चुका है। थराली से धराली तक हर मोर्चे पर जनसेवा में जुटे इस महकमे ने आपदाओं के बीच भी जो मिसाल कायम की, उसने पूरे प्रदेश में विभाग की साख को मज़बूत किया। लेकिन अब यही विभाग अपने ही कुछ अंदरूनी “विभीषणों” की करतूतों से सुर्खियों में है। मामला किसी बाहरी आलोचना या उपकरण खरीद विवाद का नहीं, बल्कि विभाग के भीतर से गोपनीय सूचनाएं लीक होने का है। जिनके आधार पर हाल ही में एक राजनीतिक दल ने विभाग पर गंभीर आरोप मढ़े।

राजनीतिक वार्ता से खुला ‘गोपनीय लीक’ का खेल

बीते रोज़ एक प्रमुख राजनीतिक दल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों की मशीन खरीद में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। दल ने दावा किया कि कई सीटी स्कैन मशीनें महीनों से बंद पड़ी हैं और जनता को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा। लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे बताया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन मशीनों पर सवाल उठाए गए, वे चंपावत और ऋषिकेश में हाल ही में स्थापित की गई हैं और पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। रोज़ाना दर्जनों मरीजों की जांच इन्हीं मशीनों से हो रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुविधाएं बेहतर हुई हैं।

“विभीषण” हुए बेनक़ाब, अंदरूनी लीक की जांच तेज

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक दलों तक पहुंची गलत सूचनाएं विभाग के भीतर से लीक की गईं। जांच में यह सामने आया कि कुछ कर्मचारी, जिन्हें हाल ही में अन्य जिम्मेदारियों पर स्थानांतरित किया गया था, कुर्सी बचाने के लिए ऐसी हरकतों में लिप्त हो सकते हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अब तक आधा दर्जन कर्मचारियों के नाम सामने आ चुके हैं जिन्होंने विभागीय दस्तावेज़ और आंतरिक चर्चाओं की जानकारी बाहर पहुंचाई। विभाग ने अब इस पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध कर्मचारियों की कॉल डिटेल (CDR) और डिजिटल ट्रैकिंग कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी किन लोगों तक पहुंचाई गई।

“साख पर चोट की साज़िश”, अधिकारी सख्त रुख में

नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया “यह केवल गोपनीयता भंग का मामला नहीं, बल्कि विभाग की साख को चोट पहुंचाने की सुनियोजित साज़िश है। दोषी कर्मचारियों पर अब कड़ी कार्रवाई तय है।” कुछ लोग राजनीतिक लाभ और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। अगर किसी मशीन में तकनीकी दिक्कत आती है, तो उसे सुधारना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन उसे भ्रष्टाचार का रंग देना दुर्भावनापूर्ण है।

नई सुरक्षा नीति लागू होगी

सूचना लीक की घटनाओं से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग अब नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने जा रहा है। गोपनीय दस्तावेजों की एक्सेस सीमित की जाएगी और डिजिटल निगरानी प्रणाली को और मज़बूत किया जाएगा। देहरादून से लेकर चंपावत तक फैले इस विवाद ने साफ़ कर दिया है कि विभाग के भीतर कुछ कर्मचारी निजी स्वार्थ के लिए पूरे सिस्टम को बदनाम करने की कोशिश में हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इतना तय है उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के ‘विभीषणों’ पर अब गाज गिरनी तय है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा में सभी 1.54 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
  • देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत को 11 जून से राहत के आसार
  • बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू
  • अवैध कब्जों के खिलाफ़ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, लालपानी में सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, एसडीएम संदीप कुमार ने कहा – सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
  • विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम – डाॅ. धन सिंह रावत
  • समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
  • उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त – डॉ. धन सिंह रावत
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • जौनसार बावर में बोले सीएम धामी- ‘यहां होती है उत्तराखंड की मूल आत्मा के साक्षात दर्शन’, क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.