बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2025 7:31 अपराह्न

पौड़ी: उत्तराखण्ड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), पौड़ी, लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन विश्व स्तर पर आयोजित एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के बाद हुआ, जिसमें वैश्विक स्तर के योग्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने देश और उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है।

2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी श्री लोकेश्वर सिंह ने पिछले 11 वर्षों में उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में पौड़ी जनपद में पुलिस व्यवस्था का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं।

अब अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में सिंह संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक लक्ष्यों को बढ़ावा देने में योगदान देंगे। उनकी यह नियुक्ति भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभाव और प्रतिनिधित्व को और सशक्त करने का अवसर है।

लोकेश्वर सिंह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने हेतु आवेदन करेंगे। अनुमोदन मिलने के बाद वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।

उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक ने इस उपलब्धि पर श्री सिंह को बधाई दी और कहा कि उनकी यह सफलता राज्य पुलिस के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह नियुक्ति न केवल श्री सिंह की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि उत्तराखण्ड के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर 76 की उम्र में मां नंदा के दरबार वेदनी बुग्याल पहुंचे पूर्व सैनिक राजबल्लभ पुरोहित
  • माल्टा, आंवला और बुरांश बने अनिता की आत्मनिर्भरता का आधार; पूर्णकिला गांव में माइक्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट से शुरू किया स्वरोजगार, स्थानीय फलों के प्रसंस्करण से हर माह करीब 15 हजार की आमदनी
  • Meta One सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, एक प्लान में WhatsApp-Instagram-Facebook के फीचर्स 
  • UPI पर नए MDR फ्रेमवर्क को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के सामने लेटने का फैसला किया’
  • युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प – डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को जनपदों में सबसे अधिक प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
  • उत्तरकाशी में 15 बच्चे बीमार, आठ में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा अभी तक 50 लाख श्रद्धालुओं किये दर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.