रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देने वाला गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2025 7:54 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख से अधिक की आनलाइन ठगी के मास्टर माइंड को गुजरात से धरदबोचा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 24 को कर्णप्रयाग निवासी विपिन नौटियाल ने कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी थी कि शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 27 लाख 23 हजार की ठगी की है। वादी की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 318 (4) में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को  लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम को हर कदम पर रणनीतिक दिशा निर्देश देकर एसपी ने कार्रवाई को प्रभावी बनाया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि 27 लाख 23 हजार की राशि चार अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद पुलिस ने खाताधारकों की पहचान कर तत्काल उनके पत्तो पर दबीश देते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि पूर्व में इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि दो अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 35 (3) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बताया कि मामले में मुख्य आरोपी गुजरात के अहमदाबाद स्थिति बापू नगर थाने के इंद्रा गरीब नगर निवासी रंगपरिया चिराग कुमार एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के टेक्निकल टीम द्वारा दी गई सटीक जानकारी और मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर मुख्य आरोपी रंगपरिया चिराग कुमार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौचर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुंसाई ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर चमोली लाया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय  में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाडी भेज दिया गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.