शनिवार, अप्रैल 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन से दिया दिल को स्वस्थ रखने का संदेश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2025 4:42 अपराह्न
  • डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम
  • विश्व हृदय दिवस पर कार्डियोलॉजी विभाग का जनजागरूकता अभियान
  • सैकड़ों डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ हुए जनजागरूकता रैली में शामिल

देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम ने अपने सहयोग एवम् समर्पण की भावना से वल्र्ड हार्ट डे के आज के दिन को और विशेष बना दिया।

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे सूरी चैक, रेसकोर्स से हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन, सिद्धार्थ रेसकोर्स और पंजाब नेशनल बैंक चैक से होकर वापस सूरी चैक पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान डाॅ. अजय आर्य ने कहा कि “स्वस्थ दिल, खुशहाल जीवन” का मंत्र अपनाकर हर कोई लंबा और बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। डाॅ. तनुज भाटिया ने युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि “पानी ज्यादा, तनाव कम, दिल रहेगा हरदम नरम” और “तनाव भगाएँ, दिल को मुस्काएँ।” उन्होंने यह भी संदेश दिया कि धूम्रपान से दूरी बनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कर कई हृदय रोगों से बचाव संभव है। स्लोगनों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया कि “व्यायाम है दिल की दवा, रोज करें और पाएँ चमत्कारिक लाभ।”

मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ रिचा शर्मा, डाॅ भावना प्रभाकर, डाॅ अनामिका गुप्ता डाॅ मयंक अग्रवाल एवम् फेकल्टी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ आरके वर्मा, प्लास्टिक सर्जन डाॅ संजय साधू ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल की सेहत हर व्यक्ति के अपने हाथ में है। यदि समय रहते लोग सावधान हों, तो हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आयोजकों ने कहा कि एक स्वस्थ दिल से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
  • नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
  • देहरादून : घंटाघर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल सफल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार, देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला, कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
  • राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.