बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में जीएसटी बचत उत्सव : मुख्यमंत्री धामी ने हरकी पैड़ी कार्यक्रम में लिया हिस्सा, व्यापारियों ने जताया आभार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2025 1:00 पूर्वाह्न

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार के हरकीपैड़ी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम जनता के साथ जीएसटी की घटी दरों पर संवाद किया और केंद्र सरकार के आर्थिक सुधारों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों और विकास के ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से देश और उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की संभावना है।

कार्यक्रम में उत्साहित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और ‘घटी जीएसटी मिला उपहार- धन्यवाद मोदी सरकार’ जैसे बैनर लगाकर केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं कई दुकानों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर चस्पा किए और व्यापारियों को फूल भेंटकर ग्राहकों को घटी दरों का पूरा लाभ देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से आयात पर निर्भरता कम होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सहयोग की अपील भी की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.