गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सांसद बलूनी व पूर्व सीएम रावत ने दिया प्रभावितों को हर संभव सहयोग का भरोसा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2025 11:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर के आपदा प्रभावितों से मिलकर उनके हालचाल जाने। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। गढ़वाल सांसद बलूनी और पूर्व सीएम रावत ने नंदानगर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र फाली कुंतरी, कुंतरी सरपाणी, धुर्मा एवं आसपास के गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग एवं त्वरित सहायता का आश्वासन दिया। सांसद बलूनी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी कार्रवाई पूरा करने तथा ग्रामीणों को आवश्यक राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री से मांग की कि फाली कुंतरी, कुंतरी सरपाणी एवं धुर्मा में जिन भवनों को आपदा से नुकसान पहुंचा है सभी को समान रूप से मुआवजा दिया जाए। सभी प्रभावित परिवारों का विस्थापन किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जिनके भवन रहने योग्य नहीं रहे, उन्हें भी ध्वस्त भवनों की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। धुर्मा ग्राम के प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने मांग रखी कि धुर्मा गांव को विशेष राहत पैकेज में शामिल किया जाए, क्योंकि आपदा में गांव का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा ने मानव जनजीवन, घरों, कृषि भूमि एवं सड़कों को गहरी क्षति पहुंचाई है। सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, उप जिलाधिकारी आरके पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार दीप्ती शिखा आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.