गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंवर सिंह ने मौत को दी मात, 18 घंटे बाद निकला जिंदा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2025 7:53 अपराह्न

सात के शव बरामद, दो की तलाश जारी

गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे रेस्क्यू आपरेशन के तहत 18 घंटे बाद कुंवर सिंह को मलवे से जिंदा रेस्क्यू कर लिया गया है।  अब तक सात शव बरामद कर लिए गए है। धुर्मा गांव में दो लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

नंदानगर के कुंतरी लगा फाली, सरपाणी में आठ लोग आपदा की जद में आने के कारण मलवे में दबने के चलते लापता चल रहे थे। एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू आपरेशन के चलतें कुंतरी लगा फाली गांव के लापता चल रहे कुंवर सिंह 18 घंटे की जद्दोजहद के बीच सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद कुंवर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुंवर की हालत स्थिर बनी हुई है। कुंवर सिंह की पत्नी कांता देवी (38) तथा उनके दोनों बेटों विकास और विशाल (10) के शव भी बरामद हो गए है। नरेंद्र सिंह (40), जगदंबा प्रसाद (70), भागा देवी (65) तथा देवेश्वरी देवी (65) के शव भी रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए है। सरकारी स्तर पर बताया गया है कि अब नंदानगर ब्लॉक के ही धुर्मा गांव में आपदा की जद में आकर लापता चल रहे गुमान सिंह तथा ममता देवी की तलाश तेजी से शुरू कर दी गई है। इसके लिए रेस्क्यू आपरेशन में तेजी ला दी गई है। इस तरह आपदा में लापता चल रहे 10 में एक व्यक्ति सुरक्षित निकल गया है जबकि सात के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब पूरा फोकस दो लापता लोगों को निकालने पर है। इसके लिए आपरेशन मे तेजी ला दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.