शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विभागीय कार्यो में लापरवाही पर एई और जेई पर एफआईआर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2025 11:10 अपराह्न

गैरसैण में तहसील दिवस पर  हुई 175 शिकायतें दर्ज

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गैरसैण में ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 175 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान ब्रिडकुल के एई की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा आपदा प्रबंधन कार्य प्रभावित होने पर सहायक अभियंता नरेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता आशीष मलेठा (पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल) के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में डीएम तिवारी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में तहसील दिवस महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तहसील दिवस में सड़क, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल, और बीपीएल कार्ड से संबंधित मामले छाए रहे। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। विभागीय स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान ग्राम पंचायत नैणी के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, हर घर जल योजना और सड़क की समस्या उठाई। ब्रिडकुल के एई की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा आपदा प्रबंधन कार्य प्रभावित होने पर सहायक अभियंता नरेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता आशीष मलेठा (पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल) के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। नैणी के ग्रामीणों की ओर से पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह रावत ने कुछ निर्माण कार्यों पर आपत्ति जताई। इस डीएम ने कहा कि आपत्ति वाले कार्यों की सूची प्रस्तुत की जानी चाहिए ताकि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने शिकायत की कि जल संस्थान द्वारा बिना जलापूर्ति किए ही ग्रामीणों को बिल भेज दिए गए हैं। इस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को कैम्प लगाकर समस्या का समाधान करने को कहा। नौगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेंद्र आर्य ने हर घर जल योजना से पानी न पहुंचने की समस्या उठाई। इस पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। झुमाखेत की प्रधान मुन्नी देवी ने बीपीएल कार्ड बनाए जाने में आ रही समस्या को उठाया तो डीएम ने डीएसओ को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी ने सणकोट-रंगचौड़ा-गोगना पेयजल योजना का मामला उठाया। इस पर 15 दिन के भीतर एसई को समस्या के समाधान को कहा गया। फरकंडे गांव के प्रेम सिंह सिराणी ने गैरसैण-पज्याणा मोटर मार्ग का मुद्दा उठाया। इस पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, गैरसैण के एसडीएम सोहन सिंह रांगड, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार समेत विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
  • चारधाम यात्रा 2026 : गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, ‘पंचगव्य’ से पहचान और घर वापसी…!
  • UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा की डेट घोषित, पेपर लीक के कारण रद्द की गई भर्ती परीक्षा
  • बद्रीनाथ और नीति-मलारी हाईवे बंद
  • बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं के सम्मान का संदेश
  • मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए जन सहायता केन्द्र स्थापित, टोल-फ्री नंबर जारी
  • दस साल से मंत्रीमंडल विस्तार में चमोली को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
  • नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
  • भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 100 से अधिक लोग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.